लाइव न्यूज़ :

VIDEO: नताशा के पीछे दौड़ा 'लिटिल पांड्या', सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

By धीरज मिश्रा | Updated: July 22, 2024 18:02 IST

VIDEO: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से अलग होकर नताशा स्टेनकोविक सर्बिया चली गई। एयरपोर्ट पर जाते वक्त हार्दिक पांड्या का बेटा अपने पिता के लिए रोता हुआ दिखाई दिया।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूटर से भाग रही है नताशा, हार्दिक पांड्या का बेटा दौड़ रहा मां के साथ खुश हैं हार्दिक पांड्या का बेटा नताशा ने हार्दिक पांड्या के साथ बीते दिनों तलाक का किया था ऐलान

VIDEO: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से अलग होकर नताशा स्टेनकोविक सर्बिया चली गई। एयरपोर्ट पर जाते वक्त हार्दिक पांड्या का बेटा अपने पिता के लिए रोता हुआ दिखाई दिया। इधर, सोशल मीडिया पर भी हार्दिक पांड्या और नताशा के तलाक की खबरें सुर्खियां बटोरती रहीं। इन सबके बीच सर्बिया से हार्दिक की एक्स पत्नी नताशा ने लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। जिसे देखकर हार्दिक पांड्या भी खुश हो जाएंगे।

क्योंकि, सर्बिया में हार्दिक पांड्या का बेटा अगस्त्य अपनी मां नताशा के साथ जमकर मस्ती कर रहा है। नताशा ने इंस्टाग्राम की अपनी स्टोरी में एक वीडियो पोस्ट की है। वीडियो में वह नताशा स्कूटर चला रही हैं और उनके पीछे लिटिल पांड्या दौड़ लगा रहा है। इस वीडियो के अलावा मां-बेटे की यह जोड़ी मॉल में शॉपिंग करने के लिए भी पहुंचती है। इसके बाद जानवरों के साथ मां बेटे समय गुजारते हैं, जहां लिटिल पांड्या जानवरों को खाना खिलाता हुआ दिखाई दे रहा है। 

हार्दिक से पहले इस अभिनेता को डेट कर चुकी हैं नताशा

नताशा स्टेनकोविक बॉलीवुड में अपनी पहचान स्थापित करने के लिए आई। यहां हार्दिक के प्यार में गिरफ्त होने से पहले उनका रिलेशन अभिनेता अली गोनी से भी रहा। नताशा से ब्रेकअप के बाद अली गोनी का जैस्मीन भसीन के साथ रिलेशन चल रहा है। वहीं, अली गोनी से ब्रेकअप के बाद नताशा का तार हार्दिक के साथ जुड़ा। दोनों ने शादी की। एक बेटा हुआ, लेकिन जल्द ही दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया। इस फैसले से हार्दिक के फैंस को बहुत दुख पहुंचा।  

चार साल के बाद तलाक

नताशा और हार्दिक पांड्या ने साल 2020 में शादी की। शादी के कुछ महीने बाद नताशा ने एक बच्चे को जन्म दिया। 2023 में नताशा और हार्दिक ने हिन्दू और क्रिश्चियन रिवाज से शादी की। चार साल तक सबकुछ ठीक रहा। हार्दिक को सपोर्ट करने के लिए नताशा मैदान में आती थी। लेकिन, बीते कुछ महीनों में कुछ ऐसा हुआ कि नताशा हार्दिक की खुशी में शामिल नहीं होना चाहती थी। टी-20 विश्व में भारत की जीत और हीरो बने हार्दिक पांड्या का सबूत हैं। पूरी दुनिया ने अपने सोशल मीडिया पर हार्दिक की फोटो लगाकार जश्न मनाया। लेकिन, एक नताशा ही थी जिन्होंने ऐसा करना मुनासिब नहीं समझा। 

टॅग्स :हार्दिक पंड्यानताशा स्टेनकोविकभारतीय क्रिकेट टीमश्रीलंका क्रिकेट टीमक्रुणाल पंड्याबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड फ्लैशबैकबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

क्रिकेटPBKS vs MI, IPL 2026 Score: 20 गेंद में 56 रन?, तिलक और जैक्स ने MI को दिलाई जीत, पंजाब किंग्स की लगातार 5वीं हार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !