लाइव न्यूज़ :

'मैं जो कहना चाहता था वही कहा', दिलीप कुमार के खिलाफ लेख पर बोले नसीरुद्दीन शाह- मेरा सपना था कि मैं दिलीप कुमार के साथ काम करूं ना कि उनके अपोजिट

By अनिल शर्मा | Updated: July 29, 2021 13:45 IST

नसीरुद्दीन शाह ने कहा है कि उन्होंने जो कुछ भी कहा था काफी सोच-विचार कर कहा था। और वे अभी भी अपनी बातों पर अडिग हैं। बकौल नसीरुद्दीन शाह- मैंने दिलीप साहब के बारे में जो कहा, उसपर नाराज होने का फैसला लेने वालों को पूरा आर्टिकल पढ़ना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देदिलीप कुमार पर लिखे आलोचनात्म लेख पर नसीरुद्दीन ने की प्रतिक्रियाशाह ने कहा कि वे जो कहना चाहते थे वही कहानसीरुद्दीन शान ने कहा कि उनका दिलीप कुमार के साथ काम करने का सपना था

मुंबईः नसीरुद्दीन शाह ने कुछ महीने पहले दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार पर एक आलोचनात्मक लेख लिखा था, जिसकी चर्चा सिनेमा जगत से लेकर मीडिय जगत में खूब हुई। उस लेख को लेकर नसीरुद्दीन शाह को सोशल मीडिया पर अलोचना का शिकार भी होना पड़ा था। नसीरुद्दीन शाह ने तब दिलीप कुमार को याद करते हुए लिखा था कि दिवंगत अभिनेता का भारतीय सिनेमा में कोई योगदान नहीं, उन्होंने आगे की पीढ़ी के लिए कुछ खास नहीं किया।

नाराज होने वालों को पूरा लेख पढ़ना चाहिए था- नसीरुद्दीन

इन्हीं बातों को लेकर नसीरुद्दीन शाह ने स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने जो कुछ भी कहा था काफी सोच-विचार कर कहा था। और वे अभी भी अपनी बातों पर अडिग हैं। बकौल नसीरुद्दीन शाह- मैंने दिलीप साहब के बारे में जो कहा, उसपर नाराज होने का फैसला लेने वालों को पूरा आर्टिकल पढ़ना चाहिए। उन्हें समझ आता कि  उनके लिए मेरी तारीफ़, भले ही शर्तिया थी, चमकभरी थीं। 

शाह ने आगे कहा, उनकी एक्टिंग की तारीफ़ करते हुए मेरे पास विशेषण कम पड़ने लगे थे। मेरी शिकायत का इससे कोई लेना नहीं है। हालांकि, जिन लोगों को इसमें मतलब खोजने थे, उनका रिएक्शन मुझे परेशान नहीं करता... मैंने वही कहा, जो मैं कहना चाहता था और अगर मेरा वो मतलब नहीं होता तो मैं ये कहता भी नहीं। 

दिलीप कुमार के साथ काम करने का सपना था- शाह

नसीरुद्दीन शाह ने उन बातों का भी खंडन किया कि दिलीप कुमार और उनके बीच मनमुटाव था। अभिनेता ने कहा कि ये सब मीडिया की देन है। और कुछ निहित स्वार्थों के लिए ऐसा किए। शाह ने कहा कि ये सब बातें एक फिल्म (कर्मा) के निर्माण के दौरान की थी जिसे मैं भूल चुका था। मीडिया ने उसे अभिनय द्वंद्व के रूप में प्रसारित किया। नसीरुद्दीन शाह ने इस बात को भी कबूला कि उनका सपना था कि वे दिलीप कुमार के साथ काम करें, ना कि उके अपोजिट।

लेख में क्या लिखा था नसीरुद्दीन शाह ने?

इंडियन एक्सप्रेस अखबार के लिए लिखे एक लेख में नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि दिलीप कुमार इंडिया के लिए एक बड़े स्टार थे लेकिन इंडियन सिनेमा और नए कलाकारों को आगे बढ़ाने में उनका कोई खास योगदान नहीं है। इसके साथ ही नसीरुद्दीन शाह ने दिलीप कुमार की एक्टिंग की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी एक्टिंग में नाटकीयता थी और वे मानदंडों का पालन भी नहीं करते थे।भारतीय सिनेमा में दिलीप कुमार के एक प्रतिमान स्थापित करने की बात कबूलते हुए नसीरुद्दीन शाह आगे लिखते हैं कि उन्होंने अपनी अदाकारी के जरिए भारतीय फिल्मों में एक प्रतिमान स्थापित किया था। जिसकी नकल कई एक्टरों ने करने की कोशिश की थी लेकिन उनकी नकल पकड़ी जाती थी।

टॅग्स :नसीरूद्दीन शाहदिलीप कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच