लाइव न्यूज़ :

Musician Pandit Sanjay Marathe Death: 68 साल की उम्र में दुनिया से अलविदा?, गायक और हारमोनियम वादक पंडित संजय राम मराठे का निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2024 11:44 IST

Musician Pandit Sanjay Marathe Death: पंडित संजय मराठे के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और पोती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसौवीं जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया था। प्रसिद्ध मराठी संगीत नाटक ‘संगीत मंदारमाला’ का फिर से मंचन किया।संगीत नाटक के सार को संरक्षित करते हुए अपने अभिनव प्रयोगों के कारण व्यापक प्रशंसा मिली।

Musician Pandit Sanjay Marathe Death: प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और हारमोनियम वादक पंडित संजय राम मराठे का यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने सोमवार को यह जानकारी दी। वह 68 वर्ष के थे। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि कलाकार को दिल का गंभीर दौरा पड़ा था और उन्हें ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार रात उनका निधन हो गया। वह प्रसिद्ध संगीतकार पंडित राम मराठे के सबसे बड़े पुत्र थे। पंडित संजय मराठे अपने पीछे भारतीय शास्त्रीय संगीत और रंगमंच की विरासत छोड़ गए हैं। हारमोनियम वादन और मधुर गायन में महारत रखने वाले मराठे को बहुत सम्मान प्राप्त था और उन्होंने इस वर्ष अपने पिता की सौवीं जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया था।

अपने छोटे भाई मुकुंद मराठे के सहयोग से पंडित संजय मराठे ने अपने पिता की सौवीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रसिद्ध मराठी संगीत नाटक ‘संगीत मंदारमाला’ का फिर से मंचन किया। इस प्रस्तुति को पारंपरिक मराठी संगीत नाटक के सार को संरक्षित करते हुए अपने अभिनव प्रयोगों के कारण व्यापक प्रशंसा मिली। पंडित संजय मराठे के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और पोती हैं।

टॅग्स :Thane-PalgharMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार