लाइव न्यूज़ :

'आदिपुरुष' के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर को मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा, अपनी जान को खतरा बताया था

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 19, 2023 16:34 IST

आदिपुरुष के रीलिज होने के बाद से ही यह फिल्म चर्चा में है। फिल्म के संवाद मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं और सोशल मीडिया पर उनके द्वारा लिखे संवादों के लिए फिल्म और लेखक की जमकर आलोचना हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमनोज मुंतशिर को मुंबई पुलिस ने दी सुरक्षा आदिपुरुष के संवाद लेखक ने अपनी जान को खतरा बताया थापुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है

मुंबई: आदिपुरुष के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर द्वारा अपनी जान को खतरा बताकर सुरक्षा की मांग करने पर मुंबई पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है। मनोज मुंतशिर ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा था कि सोशल मीडिया पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी।

आदिपुरुष के रीलिज होने के बाद से ही यह फिल्म चर्चा में है। फिल्म के संवाद मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं और सोशल मीडिया पर उनके द्वारा लिखे संवादों के लिए फिल्म और लेखक की जमकर आलोचना हो रही है। 

 फिल्म में दिखाया गया है कि जब हनुमान लंका में जाते हैं तब मेघनाद उनसे कहता है, "तेरी बुआ का बगीचा है क्या जो हवा खाने चला आया"। वहीं लंका दहन के दौरान हनुमान का संवाद है कि "कपड़ा तेरे बाप का... तेल तेरे बाप का... आग तेरे बाप की, तो जलेगी भी तेरे बाप की।"

इन संवादों के लिए सोशल मीडिया पर सुनाई जा रही खरी खोटी के बीच लेखक मनोज मुंतशिर ने इसका बचाव किया है। एक साक्षात्कार में जब मुंतशिर से पूछा गया कि क्या यह उनकी ओर से की गई एक गलती है तो जवाब में उन्होंने कहा कि बजरंगबली के लिए संवाद लिखने में एक बहुत ही सावधानीपूर्वक विचार प्रक्रिया चली।  हमने इसे सरल इसलिए बनाया है क्योंकि हमें एक बात समझनी है कि अगर किसी फिल्म में कई किरदार हैं तो वे सभी एक भाषा को नहीं बोल सकते। यह गलती नहीं है।

हालांकि आलोचना के बीच मनोज मुंतशिर ने ऐलान करते हुए कहा था कि  जो संवाद लोगों को आहत कर रहे हैं, उन्हें संशोधित किया जाएगा। मनोज मुंतशिर ने बताया है कि बदले हुए संवाद इसी सप्ताह फिल्म में शामिल किए जाएंगे। 

अपने बचाव में उन्होंने कहा था कि मैं अपने संवादों के पक्ष में अनगिनत तर्क दे सकता हूँ, लेकिन इस से आपकी पीड़ा कम नहीं होगी। मैंने और फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने निर्णय लिया है, कि वो कुछ संवाद जो आपको आहत कर रहे हैं, हम उन्हें संशोधित करेंगे, और इसी सप्ताह वो फ़िल्म में शामिल किए जाएंगे। हालांकि इस फैसले के बाद भी मनोज मुंतशिर की शोसल मीडिया पर आलोचना जारी है।

टॅग्स :मनोज मुंतशिरमुंबई पुलिसहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम