लाइव न्यूज़ :

मुंबई: आरे में पेड़ों की कटाई के विरोध में आगे आए ये बॉलीवुड स्टार्स, ऐसे जताया आक्रोश

By भाषा | Updated: October 5, 2019 18:21 IST

बंबई उच्च न्यायालय ने 2,600 से अधिक पेड़ों को काटे जाने के खिलाफ गैर लाभकारी संगठनों की चार याचिकाओं को शुक्रवार को खारिज कर दिया था। इसके कुछ घंटों बाद मुंबई मेट्रो रेल कोरपोरेशन लिमिटेड हरकत में आ गया और उसने ‘मेट्रो कार शेड’ के लिए पेड़ काटने शुरू कर दिए।

Open in App
ठळक मुद्देदिया मिर्जा ने ट्वीट कर कहा कि इस ‘‘नरसंहार’’ को रोकने की जरूरत है।स्वरा भास्कर ने ट्वीट में लिखा- आरे कॉलोनी को ध्वस्त किया जा रहा है।

फरहान अख्तर, दिया मिर्जा, स्वरा भास्कर और उर्मिला मातोंडकर समेत बॉलीवुड के कई कलाकारों ने ‘मेट्रो कार शेड’ के लिये यहां आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई किये जाने की शनिवार को निंदा की। बंबई उच्च न्यायालय ने 2,600 से अधिक पेड़ों को काटे जाने के खिलाफ गैर लाभकारी संगठनों की चार याचिकाओं को शुक्रवार को खारिज कर दिया था।

इसके कुछ घंटों बाद मुंबई मेट्रो रेल कोरपोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसीएल) हरकत में आ गया और उसने ‘मेट्रो कार शेड’ के लिए पेड़ काटने शुरू कर दिए। अख्तर ने ट्वीट किया, ‘‘रात में पेड़ काटना बहुत दुखद है जबकि ऐसा करने वाले लोग भी जानते हैं कि यह गलत है।’’ उन्होंने ट्विटर पर इसके साथ आरे, ‘ग्रीन इज गोल्ड’ और मुंबई हैशटैग का इस्तेमाल किया।

दिया मिर्जा ने सिलेसिलेवार ट्वीट कर कहा कि इस ‘‘नरसंहार’’ को रोकने की जरूरत है। अभिनेत्री ने कहा, ‘‘रात के अंधेरे में 400 पेड़ काटे गए। नागरिक तौर पर हम एकजुट होकर इस नरसंहार को रोकने की गुजारिश कर रहे हैं। क्या आप देख नहीं सकते कि वे प्यार से एकजुट हैं? प्रकृति के लिए प्यार। हमारे बच्चों तथा भविष्य के लिए प्यार।’’

एक अन्य ट्वीट में मिर्जा ने कहा कि पेड़ काटने की मंजूरी दिए जाने और आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस अपलोड होने के बाद 15 दिन की इंतजार की अवधि होनी चाहिए। पेड़ों की कटाई पर टि्वटर पर एक वीडियो साझा करते हुए अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने कहा, ‘‘अगर आप अभिभावक हैं और छाया देने वाले पेड़ों को रात में काटे जाने को लेकर गुस्से में नहीं हैं तो मुझे बताइए कि आप अपने बच्चों की आंखों में देखकर क्या महसूस करते हैं।’’

स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, ‘‘ यह शुरू हो गया है। आरे वन, आरे कॉलोनी को ध्वस्त किया जा रहा है।’’ अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि आरे में जो भी हो रहा है वह ‘‘असल मायने में समझ से परे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहला यह कि बंबई उच्च न्यायालय कह रहा है कि आरे वन क्षेत्र नहीं है। वहीं, दूसरा यह कि अदालत के आदेश का पालन करने में काफी तत्परता दिखाई गई। तीसरा, झूठा गुस्सा दिखाने के ट्वीट से जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता।’’

अभिनेत्री पूजा भट्ट ने कहा कि एक ‘‘निष्पक्ष, नैतिकतापूर्ण, न्यायपूर्ण और मानवीय विश्व में चीजें दूसरे तरीके से होनी चाहिए।’’

टॅग्स :मुंबईबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिपमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी