लाइव न्यूज़ :

सलमान खान के भाई अरबाज, सोहेल बुरे फंसे, बीएमसी ने खार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया, जानिए मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 5, 2021 12:32 IST

मुंबई एयरपोर्ट पर कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन किया है. होटल के बजाये पहुंच गए घर बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगर पालिका) के अनुसार, अरबाज खान, सोहेल खान और उनके बेटे निर्वान खान 25 दिसंबर को दुबई से मुंबई आए.

Open in App
ठळक मुद्देताज होटल में क्वारंटाइन होने के बजाय ये लोग बांद्रा स्थित अपने घर चले गए.आदेश में कहा गया है कि कोविड को लेकर जो वर्तमान में गाइडलाइंस है वो जारी रहेगी. महामारी अधिनियम 1897 और आपदा एक्ट 2005 के तहत 31 जनवरी तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है.

मुंबईः अभिनेता अरबाज खान, सोहेल खान और उनके बेटे निर्वाण खान के खिलाफ बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने खार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है.

इन लोगों ने मुंबई एयरपोर्ट पर कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन किया है. होटल के बजाये पहुंच गए घर बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगर पालिका) के अनुसार, अरबाज खान, सोहेल खान और उनके बेटे निर्वान खान 25 दिसंबर को दुबई से मुंबई आए.

इन्होंने बीएमसी को शपथपत्र दिया कि वे खुद को ताज होटल में क्वारंटाइन होंगे, लेकिन ताज होटल में क्वारंटाइन होने के बजाय ये लोग बांद्रा स्थित अपने घर चले गए. एक सप्ताह तक चली जांच रिपोर्ट्स के मुताबिक, धारा 188 और 269 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में करीब में एक सप्ताह तक जांच चली है और तीनों के बयान के बाद लापरवाही उजागर होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है. बता दें कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 31 जनवरी 2021 तक लॉकडाउन प्रतिबंधों को बढ़ा दिया है.

उक्त आदेश में कहा गया है राज्य सरकार का मानना है कि वायरस के प्रसार से महाराष्ट्र राज्य को खतरा है. वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कुछ आपातकालीन उपाय किए गए हैं. सरकार ने महामारी अधिनियम 1897 और आपदा एक्ट 2005 के तहत 31 जनवरी तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है. आदेश में कहा गया है कि कोविड को लेकर जो वर्तमान में गाइडलाइंस है वो जारी रहेगी. महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब देश में कोरोना की नई स्ट्रेन के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली.

वहीं मुंबई हवाई अड्डे पर 29 दिसंबर को 664 यात्री पहुंचे, जिनमें से 361 यात्रियों को शहर में आइसोलेशन में रखा गया था. नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को कुल 9 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें यहां पहुंचीं. उन्होंने बताया कि 254 यात्रियों को अन्य राज्य जाने दिया गया जबकि कुछ महिला यात्रियों के गर्भवती होने और अधिक उम्र होने जैसे कारणों के चलते अनिवार्य क्वारंटाइन नियम से छूट दी गई है.

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनामुंबईअरबाज़ खानसोलेह खानसलमान खानकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?