लाइव न्यूज़ :

Saif Ali Khan Stabbed: सैफ अली खान पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर मारा चाकू; अस्पताल में भर्ती

By अंजली चौहान | Updated: January 16, 2025 09:26 IST

Saif Ali Khan Stabbed: घर में घुसपैठिए से हाथापाई के दौरान सैफ अली घायल हुए घायल

Open in App

Saif Ali Khan Stabbed:  मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर एक हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।  पुलिस ने बताया कि यह घटना सैफ के बांद्रा स्थित आवास पर बुधवार देर रात में घटी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अभिनेता को चाकू से कई वार किए गए और उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति सैफ अली खान के घर में घुस आया और दोनों के बीच हाथापाई हुई। घटना के समय अभिनेता के कुछ परिजन घर में मौजूद थे। अधिकारी ने बताया कि चाकू से किए गए हमले में सैफ अली खान घायल हो गए।

उन्हें घायल अवस्था में बांद्रा के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। 

मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई के बांद्रा इलाके में सैफ अली खान के घर पर तैनात है।

काम के मोर्चे पर, सैफ अली खान ने आखिरी बार देवरा: भाग 1 में अपनी भूमिका से प्रशंसकों को प्रभावित किया, जो उनकी तेलुगु शुरुआत थी। कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित फिल्म में जान्हवी कपूर और जूनियर एनटीआर ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं। इसके बाद, उनकी झोली में जयदीप अहलावत के साथ ज्वेल थीफ है। यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी।

टॅग्स :सैफ अली खानकरीना कपूरबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

भारतMumbai: भांडुप में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, गड्ढे में गिरने से 10 घायल, 1 की मौत

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दिया मुंबई आने का न्योता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!