लाइव न्यूज़ :

सांसदों ने संसद भवन में देखी इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर बनी फिल्म 'रॉकेट: द नांबी इफेक्ट', आर माधवन की हुई तारीफ

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 6, 2022 22:25 IST

संसद में फिल्म ‘रॉकेटरी: द नांबी इफेक्ट’ को देखने के बाद सांसदों ने इसकी काफी सराहना की और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण के साथ हुए अन्याय को महसूस किया।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद में इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर आधारित फिल्म को दिखाया गया फिल्म ‘रॉकेटरी: द नांबी इफेक्ट’ को अभिनेता-निर्देशक आर माधवन ने बनाया हैकेंद्रीय मंत्री और सांसद ने इस फिल्म को देखने के बाद काफी तारीफ की

दिल्ली: संसद का मानूसन सत्र हंगामे के कारण खासा चर्चा में बना हुआ है, लेकिन बीते शुक्रवार के दिन संसद की चर्चा एक अलग कारण से हुई। जी हां, पक्ष-विपक्ष के आरोप-प्रत्यारोप से अलग हटते हुए सांसदों ने एक स्पेशल फिल्म देखी। यह फिल्म इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और पद्म विभूषण से सम्मानित नंबी नारायण के जीवन पर आधारित है। ‘रॉकेटरी: द नांबी इफेक्ट’ नाम की इस फिल्म को अभिनेता-निर्देशक आर माधवन ने बनाया है।

फिल्म ‘रॉकेटरी: द नांबी इफेक्ट’ को देखने के बाद सांसदों ने इसकी काफी सराहना की और वैज्ञानिक नंबी नारायण के साथ हुए अन्याय को महसूस किया। संसद में इस फिल्म को देखने वालों में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई केंद्रीय मंत्री और सांसद शामिल थे।

संसद में स्पेशल स्क्रिनिंग के बाद फिल्म के निर्देशक और अभिनेता माधवन ने कहा, “यह काफी बेहतरीन अनुभव था जीवन का। मैं जीवन के एक ही पल में गर्व और घबराहट महसूस कर पा रहा था, जब माननीय सांसद बेहद गंभीरता से इस फिल्म को देख रहे थे। दरअसल नंबी नारायण के जीवन में घटी घटनाएं इतनी आसान नहीं थीं, जब मैंने भी उसे जाना तो एक पल के लिए उसपर विश्वस होने मुश्किल हो रहा था। निश्चित रूप से फिल्म काफी प्रयास के कारण अच्छी बनी है, इसके लिए मैं हमेशा नंबी नारायण का आभारी रहूंगा क्योंकि फिल्म को हर जगह बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।”

फिल्म `रॉकेटरी: द नांबी इफेक्ट` इसरो वैज्ञानिक नंबी नारायण की जीवन यात्रा है, जिसकी स्क्रिप्ट खुद आर माधवन ने लिखी। उन्होंने पर्दे पर खुद नंबी नारायण के किरदार को निभाया और फिल्म का निर्देशन भी किया। सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए यह फिल्म बीते 1 जून को रिलीज़ हुई थी।

इस फिल्म में माधवन वैज्ञानिक नंबी नारायणन की मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग चूंकि नारायण के जीवन पर आधारित है। इसलिए उनके द्वारा भारत, फ्रांस, कनाडा, जॉर्जिया और सर्बिया में बिताये गये समय को उन देशों में फिल्माया गया है।

इस फिल्म में आर माधवन के अलावा शाहरुख खान और सूर्या ने रोल प्ले किया है। माधवन ने सांसदों को बताया कि इस फिल्म के लिए शाहरुख खान और सूर्या ने उनसे एक पैसा नहीं लिया। फिल्म ‘रॉकेटरी: द नांबी इफेक्ट’ हिंदी के अलावा अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित दुनिया भर की छह भाषाओं में रिलीज़ हुई है।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रआर माधवनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!