लाइव न्यूज़ :

फिल्म रिव्यू राम्याः 13 मार्च को रिलीज, दर्शकों को बड़ी उम्मीदें 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2026 15:45 IST

फिल्म में जनमेजय और समायरा राव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सयाजी शिंदे, अशोक समर्थ, शीतल पाठक, दिव्यांक पाटीदार, पार्था अकरकर, गणेश यादव, प्रवीण मांजरेकर, विष्णु दुबे, अन्नपूर्णा विट्ठल और अनंत भान दिखाई देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म दर्शकों को मनोरंजन के साथ एक भावनात्मक कहानी भी देगी।स्क्रीनप्ले अभिनव आनंद निराला ने लिखा है।फिल्म के किरदारों को मजबूती देने का काम करते हैं।

नई दिल्लीः आनंदवन क्रिएशन्स और सुलभा कला कृति के बैनर तले बनी फिल्म “राम्या” 13 मार्च 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। निर्देशक संतोष परब की यह फिल्म अपनी दमदार स्टार कास्ट और दिलचस्प कहानी की वजह से पहले ही चर्चा में है। ट्रेलर और प्रचार सामग्री को देखकर माना जा रहा है कि यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजन के साथ एक भावनात्मक कहानी भी देगी।

फिल्म की कहानी सुनील राजन और संतोष परब ने तैयार की है, जबकि स्क्रीनप्ले अभिनव आनंद निराला ने लिखा है। कहानी में ड्रामा, इमोशन और एक्शन का अच्छा मिश्रण देखने को मिलने की उम्मीद है। संवाद संतोष परब, अभिनव आनंद निराला और आरती साहा ने लिखे हैं, जो फिल्म के किरदारों को मजबूती देने का काम करते हैं।

फिल्म में जनमेजय और समायरा राव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। उनके साथ सयाजी शिंदे, अशोक समर्थ, शीतल पाठक, दिव्यांक पाटीदार, पार्था अकरकर, गणेश यादव, प्रवीण मांजरेकर, विष्णु दुबे, अन्नपूर्णा विट्ठल और अनंत भान जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अनुभवी कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और मजबूत बनाती है।

फिल्म की सिनेमेटोग्राफी नवीन वी. मिश्रा ने की है, जबकि बिप्लाब दत्ता का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के माहौल को प्रभावशाली बनाने की उम्मीद जगाता है। एक्शन निर्देशन किंडर डब्ल्यू सिंह ने किया है और फिल्म का संपादन अमित के. कौशिक ने संभाला है।

कुल मिलाकर फिल्म “राम्या” अपनी कहानी, स्टार कास्ट और तकनीकी टीम के कारण रिलीज से पहले ही उत्सुकता पैदा कर रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 13 मार्च को रिलीज के बाद यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।

फिल्म रिव्यू राम्याः

रेटिंगः 3.5/5

टॅग्स :फिल्मफिल्म समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीबिहार में फिल्म निर्माण को मिली नई गति और नई दिशा, फिल्म निर्माण गतिविधियों में आई तेजी,

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी