लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन बने देश के सबसे विश्वसनीय सेलिब्रिटी, विवादों के बाद भी दीपिका का नाम भी लिस्ट में हुआ शामिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 28, 2020 09:23 IST

Open in App
ठळक मुद्देगौरतलब है कि इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स केस को लेकर भी कई सेलेब्स खबरों में रहे थे दीपिका पादुकोण भी इस वजह से खूब चर्चा थीं

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की पॉपुलैरिटी का अंदाजा तो सभी फैंस खुद से ही  लगा लेते हैं। लेकिन इन सेलेब्स में सबसे ज्यादा विश्वसनीय कौन है ये सवाल सभी के मन में रहता है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) की ओर से टियारा (TIARA) रिपोर्ट जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण जैसी हस्तियों में से सबसे ज्यादा विश्वसनीय सेलिब्रिटी कौन है।

जानें कौन है सबसे विश्वसनीय सेलेब्स

अमिताभ बच्चन और खिलाड़ी अक्षय कुमार देश के सबसे विश्वसनीय और सम्मानित ब्रांड के रूप में उभरे हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स की ओर से हाल ही में जारी टियारा रिपोर्ट में अमिताभ सबसे ज्यादा वोटों के साथ सबसे आगे रहे, वहीं अक्षय दूसरे सबसे भरोसेमंद सेलिब्रिटी बने। इस रिसर्च में 23 शहरों के 60,000 लोगों ने हिस्सा लिया।

 अमिताभ को 88.0 के स्कोर के साथ भारत की सबसे विश्वसनीय हस्तियों के रूप में वोट दिया गया है, जो बताता है कि सेलेब्स के रूप में बिग बी पर लोग सबसे ज्यादा विश्वास करते हैं। दूसरे नंबर पर रहे अक्षय का स्कोर 86.8 रहा। अभिनेत्रियों में दीपिका पादुकोण 82.8 स्कोर के साथ सबसे विश्वसनीय महिला सेलिब्रिटी के रूप में सामने आई हैं।

 दीपिका हाल के दिनों में बॉलीवुड से जुड़े ड्रग्स केस को लेकर खबरों में रही थीं। बहरहाल, बता दें कि इस सर्वे में देश के 180 सेलेब्स को शामिल किया गया था। इनमें 69 बॉलीवुड के और 67 टीवी के, 37 खेल के और अन्य सात सेलिब्रिटी थे। टीवी स्टार्स में कपिल शर्मा इस लिस्ट में सबसे अव्वल रहे हैं, उनका स्कोर 63.2 है, वहीं खिलाडि़यों में अव्वल महेंद्र सिंह धोनी का स्कोर 86.0 रहा है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनदीपिका पादुकोणअक्षय कुमारकपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया