लाइव न्यूज़ :

Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस को समन, 26 सितंबर को पेश होने का आदेश, 200 करोड़ रुपये के धन शोधन का मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 31, 2022 19:35 IST

Money Laundering Case: दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को कथित जालसाज सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को समन जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देसुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ ईडी ने नकेल कस दिया है।जैकलीन फर्नांडिस का नाम आरोपी के रूप में बताया गया था।जैकलीन फर्नांडिस को 26 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया।

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दिल्ली की अदालत ने बुधवार को फर्नांडिस को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले से संबंधित मामले में 26 सितंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया है।

सुकेश चंद्रशेखर और अन्य के खिलाफ ईडी ने नकेल कस दिया है। 17 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली की एक अदालत में सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में एक पूरक आरोप पत्र दायर किया गया था, जिसमें जैकलीन फर्नांडिस का नाम आरोपी के रूप में बताया गया था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने बुधवार को पूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए आरोपी जैकलीन फर्नांडिस को 26 सितंबर को उसके समक्ष पेश होने का निर्देश दिया। इस बीच, दिल्ली पुलिस ईओडब्ल्यू की ओर से पेश हुए एक वकील ने अदालत को सूचित किया कि जैकलीन फर्नांडिस को हाल ही में 29 अगस्त को इसके लिए पेश होने के लिए कहा गया था।

वह पेश नहीं हुई, इसलिए हमने उसे एक नया समन जारी किया है। जैकलीन की ओर से पेश वकील ने अदालत को आश्वासन दिया कि वह जांच में शामिल होंगी और जांच एजेंसी के साथ सहयोग करेंगी। ईडी इस मामले में कई बार जैकलीन फर्नांडिस को मामले की जांच के लिए तलब कर चुकी है।

 जांच के सिलसिले में अब तक कई बार ईडी द्वारा तलब की जा चुकीं जैकलीन का नाम पूरक आरोपपत्र में पहली बार एक आरोपी के रूप दर्ज किया गया है। ईडी के पहले के आरोपपत्र और एक पूरक आरोपपत्र में अभिनेत्री का नाम आरोपी के रूप में शामिल नहीं था। हालांकि, दस्तावेजों में दोनों अभिनेत्रियों जैकलीन और नोरा फातेही के दर्ज बयान के विस्तृत ब्योरे का उल्लेख है।

ईडी के अनुसार फातेही और जैकलीन ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से आलीशान कार समेत अन्य महंगी चीजें तोहफे की रूप में ली थीं। ईडी ने जैकलीन का बयान 20 अक्टूबर, 2021 और 30 अगस्त को दर्ज किया था, जिसमें उन्होंने तोहफे लेने की बात स्वीकार की थी। इसी तरह फातेही का बयान 13 सितंबर और 14 अक्टूबर 2021 को दर्ज किया था, जिसमें उन्होंने चंद्रशेखर और उसकी पत्नी लीना पॉलोस से महंगे तोहफे लेने की बात स्वीकार की थी। 

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़प्रवर्तन निदेशालयदिल्ली पुलिसकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार