लाइव न्यूज़ :

मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत नासाज, दिल्ली में करवा रहे हैं इस बीमारी का इलाज

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 15, 2018 11:07 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि मिथुन पिछले एक साल से बीमारी से उबरने के लिए अपने ऊटी वाले घर में रह रहे थे।

Open in App

नई दिल्ली, 15 मईः पिछले कुछ समय से बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत ठीक नहीं चल रही है, जिसकी वजह से वह फिल्मों से दूर हैं। मिली जानकारी के अनुसार, उनकी पीठ में ज्यादा दर्द हो रहा है और वह अपना इलाज दिल्ली में करवा रहे हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक मिथुन या उनके परिजनों की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि मिथुन पिछले एक साल से बीमारी से उबरने के लिए अपने ऊटी वाले घर में रह रहे थे। इस बीमारी का इलाज कराने के लिए उन्हें लॉस एंजेलिस भी जाना पड़ा था, जहां से वह ठीक होकर वापस मुंबई लौट आगए थे, जिसके बाद वह टीवी शोज में नजर भी आने लगे थे।

वहीं, तबीयत नासाज होने की वजह से मिथुन ने राज्यसभा से भी इस्तीफा दे दिया था। मिथुन को साल 2009 में एक फिल्म में स्टंट करते वक्त चोट लगी थी। वह फिल्म संजय दत्त और इमरान खान के साथ 'लक' थी। इस फिल्म में शूटिंग के समय वह चॉपर से कूदे थे। इसी दौरान टाइमिंग खराब होने की वजह से वह नीचे गिर गए थे, जिसकी वजह से उन्हें पीठ में चोट लग गई थी।  

बताया जा रहा है कि मिथुन अब राम गोपाल वर्मा की फिल्म में अहम रोल में नजर आ सकते हैं। इसके अलावा व विवेक अग्निहोत्री की 'द ताशकंद फाइल्स' का भी हिस्सा हैं। यह एक पीरियड-थ्रिलर फिल्म है जो भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मौत पर आधारित है।

टॅग्स :मिथुन चक्रबर्तीबॉलीवुड हीरोदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार