लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने अभिषेक बच्चन को बताया अंडररेटेड एक्टर, बिग बी ने दिया ये जवाब

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 31, 2022 15:00 IST

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मिलिंद देवड़ा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर एक्टर अभिषेक बच्चन को अंडररेटेड एक्टर बताया। वहीं, अब अमिताभ बच्चन ने देवड़ा को उनके ट्वीट का रिप्लाई दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मंत्री मिलिंद देवड़ा ने एक्टर अभिषेक बच्चन को लेकर वक वीडियो शेयर किया हैइस वीडियो में अभिषेक बता रहे हैं कि एक समय ऐसा भी था कि जब उन्हें अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए पढ़ाई छोड़नी पड़ी थीवहीं, अमिताभ बच्चन ने भी कांग्रेस नेता के ट्वीट का जवाब दिया है

नई दिल्‍ली: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को लेकर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिषेक ये बताते हुए नजर आ रहे हैं कि एक समय ऐसा भी था कि जब उन्हें अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। वहीं, देवड़ा के इस ट्वीट पर खुद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने रिप्लाई किया है। 

बता दें कि कांग्रेस नेता ने जो वीडियो ट्वीट किया है वो एक इंटरव्यू का क्लिप है, जिसमें अभिषेक कह रहे हैं कि उन्हें घर की माली हालत ठीक ना होने की वजह से अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी क्योंकि 90 के दशक में उनके पिता यानि बिग बी के बिजनेस को काफी नुकसान हुआ था। वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए देवड़ा ने लिखा, "अगर आपने इसे मिस कर दिया है तो मैं अपने दोस्त अभिषेक बच्चन द्वारा बताई गई बातों को साझा कर रहा हूं। वो बॉलीवुड के सबसे अंडररेटेड एक्टर हैं जिनका सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है।" 

वहीं, अमिताभ बच्चन ने कांग्रेस नेता के इस ट्वीट का रिप्लाई किया और लिखा, "जी हां, ये हमारा काम करने का स्टाइल है।" फिलहाल, फैंस बिग बी के इस रिप्लाई को काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर अभिषेक बच्चन की तारीफ कर रहे हैं। यही नहीं, फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बेहतरीन बेटा भी बता रहे हैं। वहीं, इस कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा द्वारा शेयर की गई वीडियो की बात करें तो इसे पिछले साल Brut ने अपलोड किया था। 

इस वीडियो में अभिषेक कह रहे थे, "सच बताऊं तो मैंने यूनिवर्सिटी छोड़ दी थी। मैं बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा था। मगर मुझे बीच में अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी क्योकि उस समय मेरे पिताजी बहुत बुरे दौर से गुजर रहे थे। उन्होंने अपना एबीसीएल नाम से बिजनेस शुरू किया था। मुझे नहीं लगता कि उस समय में उनकी किसी भी तरह की मदद करने में सक्षम था, लेकिन मुझे बेटे के तौर पर बस यही महसूस हुआ कि मुझे अपने पिता के पास रहना चाहिए और उनकी किसी भी तरह से मदद करनी चाहिए। इसलिए मैं कॉलेज छोड़कर वापस आ गया और उनकी कंपनी में उन्हें मदद करने लगा।"

इस दौरान अभिषेक को ये भी कहते हुए देखा गया था कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर प्रोडक्शन बॉय अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी बात को जारी रखते हुए अभिषेक ने बताया कि एक रात उनके पिताजी ने कहा कि उनका बिजनेस ठीक नहीं चल रहा है तो वो वापस एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत करने को सोच रहे हैं। तभी बिग बी फिल्ममेकर यश चोपड़ा के घर गए थे और उन्होंने उनसे कहा था, "देखिए मेरे पास कोई नौकरी नहीं है और मुझे कोई काम भी नहीं दे रहा है। मेरी फिल्में भी काम नहीं कर रही है। इसलिए मैं आपके पास फिल्म में काम मांगने आया हूं। इसके बाद ही उन्हें फिल्म मोहब्बतें मिली थी।

टॅग्स :अभिषेक बच्चनअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?