लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड में बैन लगने के बाद मीका सिंह ने दी सफाई, कहा- फेडरेशन की हर बात मानने को हैं तैयार

By मेघना वर्मा | Updated: August 19, 2019 17:53 IST

कुछ दिनों पहले फेडरेशन ने एक स्टेटमेंट जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि मीका सिंह के साथ काम करने की अब किसी को अनुमति नहीं देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबीते दिनों सोशल मीडिया पर सिंगर मीका सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में मीका सिंह पाकिस्तान के करांची में परफॉर्म कर रहे हैं।

बीते दिनों सिंगर मीका सिंह काफी सुर्खियों में रहे हैं। पाकिस्तान में परफॉर्मेंस देने के बाद सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वहीं एफडब्लूआईसीई ने उन्हें इंडिया में बैन भी कर दिया था। अब फाइनली मीका सिंह ने अपने ऊपर लगे बैन पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद भी मीका सिंह परवेज मुशर्फ के कंजन की शादी में परफॉर्म करने पहुंचे थे। जिसके बाद संस्थान ने उनपर बैन लगा दिया था। अब मीका सिंह ने ट्वीट करके कहा है कि वो भारत के लिए काम करते रहेंगे। 

फिल्म इंडस्ट्री से बॉयकॉट होने के बाद मीका सिंह ने ये बयान दिया है। मंगलवार को एफडब्ल्यूआईसीई के अधिकारियों से मिलने की बात भी कही है। खबरों की मानें तो मीका सिंह से बात करने के बाद अब फेडरेशन अंतिम फैसला लेगा। 

मीका सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके साथ BanPakistaniSingers हैशटैग का इस्तेमाल किया है। यह वीडियो अध्यक्ष बीएन तिवारी का है। जो मीका सिंह की ओर से अनुरोध के बारे में बता रहे हैं। 

इस वीडियो में बीएन तिवारी ने बताया कि मीका सिंह फेडरेशन की हर बात मानने को तैयार है। अगर गलती हुई है तो मांफी मांगने को भी तैयार हैं। वीडियो में बताया गया कि उम्मीद है सिंगर के साथ मंगलवार तक मीटिंग की जाएगी। उन्हें अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जाएगा। इसके बाद ही फेडरेशन पूरा फैसला लेगी।

कुछ दिनों पहले फेडरेशन ने एक स्टेटमेंट जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि मीका सिंह के साथ काम करने की अब किसी को अनुमति नहीं देंगे। इस एसोसिएशन ने मामले को सूचना और प्रसारण मंत्रालय को भी ध्यान दिलवाया था। अब इस मुद्दे पर मीका सिंह ने बात करने की पहल की है। 

टॅग्स :मीका सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPankaj Dheer Cremation: पंकज धीर के अंतिम संस्कार में सलमान समेत कई फिल्मी सितारे पहुंचे, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSaif Ali Khan Attacked: सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ड्राइवर को इनाम देना चाहते हैं मीका सिंह, जानिए वजह

बॉलीवुड चुस्कीमीका सिंह को सुकेश चन्द्रशेखर से मिला कानूनी नोटिस, गायक से की माफी की मांग, जैकलीन फर्नांडीज से जुड़ा है मामला

टीवी तड़काआकांक्षा पुरी से शादी नहीं करने पर बोले मीका सिंह- मुझे एहसास हुआ कि हम एकसाथ रहने के लिए नहीं बने हैं

बॉलीवुड चुस्की17 साल पुराने किसिंग मामले को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे मीका सिंह, राखी सावंत ने दर्ज कराई थी शिकायत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?