लाइव न्यूज़ :

दुखद: नहीं रहे मीका सिंह के बड़े भाई, संगीत करियर में दिया था बड़ा योगदान

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 31, 2018 09:58 IST

मीका सिंह और दलेर मेहंदी के बड़े भाई अमरजीत सिंह का देहांत सोमवार जो ही गया. दोनों छोटे भाईयों के करियर को आगे बढ़ाने में अमरजीत का बड़ा योगदान था.

Open in App

मुंबई, 31 अक्टूबर: बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर गायक दलेर मेहंदी और मीका सिंह के बड़े भाई अमरजीत सिंह का सोमवार को निधन हो गया. अमरजीत दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे. वहीं उन्होंने अपनी अंतिम सांसें लीं. अमरजीत के जाने से मीका और दलेर मेहंदी को गहरा झटका लगा है. क्योंकि भाइयों की बॉन्डिंग के अलावा दोनों के करियर में भी बड़े भाई का बेहद योगदान था. अमरजीत ने दलेर और मीका दोनों को ही करियर में बनाने में काफी मदद की थी. मीका सिंह ने बड़े भाई के जाने की खबर इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की.

मीका ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''मुझे आप सभी को बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे बड़े भाई अमरजीत सिंह का निधन हो गया है. वो पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे.'' मीका ने इस बात की भी जानकारी दी की बड़े भाई अमरजीत का अंतिम संस्कार दिल्ली के ही तिलक विहार स्थित श्मशान में किया गया. भाई के जाने के बाद दोनों सिंगर्स के साथ पूरा परिवार गम में डूबा हुआ है.

टॅग्स :मीका सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPankaj Dheer Cremation: पंकज धीर के अंतिम संस्कार में सलमान समेत कई फिल्मी सितारे पहुंचे, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSaif Ali Khan Attacked: सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ड्राइवर को इनाम देना चाहते हैं मीका सिंह, जानिए वजह

बॉलीवुड चुस्कीमीका सिंह को सुकेश चन्द्रशेखर से मिला कानूनी नोटिस, गायक से की माफी की मांग, जैकलीन फर्नांडीज से जुड़ा है मामला

टीवी तड़काआकांक्षा पुरी से शादी नहीं करने पर बोले मीका सिंह- मुझे एहसास हुआ कि हम एकसाथ रहने के लिए नहीं बने हैं

बॉलीवुड चुस्की17 साल पुराने किसिंग मामले को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे मीका सिंह, राखी सावंत ने दर्ज कराई थी शिकायत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?