लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में शो करने के सवाल पर भड़क गए मीका सिंह, कहा- सोनू और नेहा से जाकर क्यों नहीं पूछते

By मेघना वर्मा | Updated: August 22, 2019 12:41 IST

मीका सिंह ने पाकिस्तान में परफॉर्मेंस के लिए भी माफी मांगी थी। मीका ने कहा था कि उनकी परफॉर्मेंस की टाइमिंग ठीक नहीं थी।

Open in App
ठळक मुद्देमीका सिंह का एक वीडियो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।मीका सिंह पर FWICE ने बैन लगा दिया था।

मीका सिंह पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं। कुछ समय पहले मीका सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें सिंगर पाकिस्तान के करांची में लाइव परफॉर्मेंस देते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब भारत-पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच उनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। फेडरेशन ऑफ इंडिया सिने एम्पलॉईज ने भी उन पर बैन लगा दिया था। 

वहीं मीका सिंह ने बीते दिनों इस चीज के लिए माफी भी मांगी थी। रिसेंटली उन पर बैन हटने के बाद जब उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो मीडिया के सवाल पर सिंगर भटक गए। जब मीडिया ने उनसे उनके पाकिस्तान के परफॉर्मेंस को लेकर सवाल किया तो सिंगर का पारा हाई हो गया। 

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार ने उनसे उनकी पाकिस्तान परफॉर्मेंस पर बात की। जिसपर भड़कते हुए मीका सिंह ने कहा, 'दो महीने पहले नेहा कक्कड़ और आतिफ असलम का शो हुआ था। उस पर कोई कुछ नहीं बोलता। सोनू निगम और आतिफ का शो हुआ 4 महीने पहले आप कुछ क्यों नहीं बोलते। सिर्फ मेरे पर ही क्यों बोलते हैं या आप लोगों की लिस्ट में मेरा नाम है। आप मुझसे पूछेंगे और यह खबर बन जाएगी। इसके बाद मीका वहां से उठकर चले गए।'

बता दें कुछ दिनों पहले ज्यादा विवाद होने के बाद मीका सिंह ने FWICE के लोगों ने माफी मांगी थी और उन्हें अपना पक्ष रखने का भी समय मांगा था। मीका सिंह ने पाकिस्तान में परफॉर्मेंस के लिए भी माफी मांगी थी। मीका ने कहा था कि उनकी परफॉर्मेंस की टाइमिंग ठीक नहीं थी। 

टॅग्स :मीका सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPankaj Dheer Cremation: पंकज धीर के अंतिम संस्कार में सलमान समेत कई फिल्मी सितारे पहुंचे, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSaif Ali Khan Attacked: सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले ड्राइवर को इनाम देना चाहते हैं मीका सिंह, जानिए वजह

बॉलीवुड चुस्कीमीका सिंह को सुकेश चन्द्रशेखर से मिला कानूनी नोटिस, गायक से की माफी की मांग, जैकलीन फर्नांडीज से जुड़ा है मामला

टीवी तड़काआकांक्षा पुरी से शादी नहीं करने पर बोले मीका सिंह- मुझे एहसास हुआ कि हम एकसाथ रहने के लिए नहीं बने हैं

बॉलीवुड चुस्की17 साल पुराने किसिंग मामले को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे मीका सिंह, राखी सावंत ने दर्ज कराई थी शिकायत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?