लाइव न्यूज़ :

#MeToo अभियानः कंगना ने ऋतिक पर बोला करारा हमला, कहा-ऐसे लोगों के साथ नहीं करना चाहिए काम

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 11, 2018 23:40 IST

कंगना रनौत ने पिछले दिनों #MeToo अभियान का समर्थन करते हुए क्वीन फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल पर संगीन आरोप लगाए थे। कंगना ने आरोप लगाया था कि "क्वीन' फिल्म के निर्देशक विकास बहल ने उन्हें कई मौकों पर असहज महसूस कराया था।

Open in App

बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच एक बार फिर विवाद गहरा सकता है। दरअसल, कंगना ने  ऋतिक रोशन पर #MeToo अभियान के तहत हमला बोला है और कहा है कि ऐसे लोगों को भी सजा मिलनी चाहिए जो अपनी बीवियों को एक ट्रॉफी की तरह रखते हैं। उनके साथ किसी को भी इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में काम नहीं करना चाहिए।

जी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कंगना का ने कहा 'फिल्म डायरेक्टर विकास बहल के साथ जो हो रहा है वह सही है, हमारी इंडस्ट्री में अभी भी बहुत से लोग हैं जो महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। उन पर हमले करते हैं, उन्हें परेशान करते हैं, उन्हें भी दंडित किया जाना चाहिए।' 

इसके बाद कंगना ने ऋतिक का संदर्भ देते हुए कहा, 'जो लोग अपनी पत्नियों को ट्रॉफी के रूप में रखते हैं और युवा लड़कियों को अपनी प्रेमिका के रूप में रखते हैं उन्हें भी दंडित किया जाना चाहिए... मैं ऋतिक रोशन का जिक्र कर रही हूं, लोगों को उनके साथ काम नहीं करना चाहिए।'

आपको बता दें, कंगना रनौत ने पिछले दिनों #MeToo अभियान का समर्थन करते हुए क्वीन फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल पर संगीन आरोप लगाए थे। कंगना ने आरोप लगाया था कि "क्वीन' फिल्म के निर्देशक विकास बहल ने उन्हें कई मौकों पर असहज महसूस कराया था। अभिनेत्री का यह बयान प्रोडक्शन हाउस ‘फैंटम फिल्म्स’ की एक महिला कर्मचारी द्वारा फिल्म निर्देशक पर छेड़छाड़ का आरोप फिर से लगाये जाने के बाद आया। 

उन्होंने बहल को लेकर कहा था, 'हम जब कभी भी मिलते थे वह मेरी गर्दन पर अपना चेहरा रखकर मुझे कसकर पकड़ते थे और मेरे बालों को सूंघते थे। मुझे उन्हें हटाने में काफी जोर लगाना पड़ता था।' 

टॅग्स :कंगना रनौत# मी टूऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार