लाइव न्यूज़ :

जब मलाइका अरोड़ा ने कपिल शर्मा से पूछा बच्चों को लेकर मजेदार सवाल, तब कपिल ने दिया ऐसा जवाब

By वैशाली कुमारी | Updated: October 2, 2021 16:09 IST

इस बार के एपिसोड में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा , गीता कपूर और टेरेंस लुइस नजर आने वाले हैं। सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर शो का एक प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो में मलाइका कपिल से बच्चों को लेकर बेहद ही मजेदार सवाल पूछते हुए दिखाई दे रही हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देशो के प्रोमो में मलाइका सिर्फ कपिल की नहीं बल्कि टेरेंस की भी टांग खींचते हुए दिखाई दे रहीं हैमलाइका को सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 में मिलिंद सोमन और अनुषा दांडेकर के साथ जज के तौर पर भी देखा जाता है

कपिल शर्मा शो के होस्ट कपिल शर्मा हमेशा ही अपने मजेदार अंदाज से अपने दर्शकों का दिल जीत लेते है। वहीं बात करें शो की तो शो में हर हफ्ते कोई ना कोई नया गेस्ट आता ही रहता है। वहीं इस बार के एपिसोड में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा , गीता कपूर और टेरेंस लुइस नजर आने वाले हैं। सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर शो का एक प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो में मलाइका कपिल से बच्चों को लेकर बेहद ही मजेदार सवाल पूछते हुए दिखाई दे रही हैं।  

बात करे प्रोमो के वीडियो की तो इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि  मलाइका कपिल से पूछती हैं कि, हमारा शो तो सीजनल होता है और इस वजह से हमें शो के बाद छुट्टी मिल जाती है। लेकिन आपका शो तो डेली का है आप इसके लिए करीब पूरा साल ही शूट करते हैं, तो इस सब के बीच ये सब काम करने का टाइम आपको कब मिलता है? तभी गीता भी मजेदार अंदाज में बोलती हैं कि, आपका मतलब है दो छोटे-छोटे बच्चे? और मलाइका इसपर जोर से हंसतें हुए हां कहती हैं। तभी कपिल अपनी हाजिरजवाबी से कहते है कि, साढ़े नौ से 11 शो चलता है, इसके बाद जब ये लोग सीआईडी चलाते हैं। कपिल के इस जवाब से वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसनें लगते हैं।

शो के प्रोमो में कपिल टेरेंस की टांग खींचते हुए दिखाई दे रहें है। कपिल टेरेंस को नोरा फतेही के नाम से चिढ़ाने लगते हैं। बता दें कि इंडियाज बेस्ट डांसर के अलावा मलाइका को सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 में मिलिंद सोमन और अनुषा दांडेकर के साथ जज के तौर पर भी देखा जाता है। इन दिनों वो एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और अक्सर ही एक दूसरे की फोटो शेयर करते रहते हैं।

टॅग्स :मलाइका अरोराकपिल शर्माटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस