लाइव न्यूज़ :

Mahavatar Narsimha Box Office Report: 175 करोड़ की कमाई,  सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय एनिमेटेड फिल्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2025 18:40 IST

Mahavatar Narsimha Box Office Report: देश के सिनेमा घरों की टिकट खिड़की पर कुल 104.14 करोड़ रुपये की कमाई की है। वैश्विक स्तर पर इस फिल्म की कमाई 175 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देMahavatar Narsimha Box Office Report: फिल्म ‘‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’’ नामक सात-भाग वाली एनिमेटेड श्रृंखला का हिस्सा है।Mahavatar Narsimha Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। Mahavatar Narsimha Box Office Report: सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय एनिमेटेड फिल्म बन गई है।

Mahavatar Narsimha Box Office Report: अश्विन कुमार की एनिमेटेड फिल्म ‘‘महावतार नरसिम्हा’’ ने देशभर में टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। शिल्पा धवन, कुशाल देसाई और चैतन्य देसाई द्वारा निर्मित यह फिल्म ‘क्लीम प्रोडक्शंस’ के बैनर तले बनी है और इसे होम्बले फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म ने देश के सिनेमा घरों की टिकट खिड़की पर कुल 104.14 करोड़ रुपये की कमाई की है। वैश्विक स्तर पर इस फिल्म की कमाई 175 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

 

यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज हुई थी और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय एनिमेटेड फिल्म बन गई है। यह पहली हिंदी एनिमेटेड फिल्म भी है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। यह फिल्म ‘‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’’ नामक सात-भाग वाली एनिमेटेड श्रृंखला का हिस्सा है।

आगामी कड़ियों में ‘‘महावतार परशुराम’’ (2027), ‘‘महावतार रघुनंदन’’ (2029), ‘‘महावतार द्वारकाधीश’’ (2031) और ‘‘महावतार गोकुलानंद’’ (2033) शामिल हैं। ‘‘महावतार कल्कि पार्ट 1’’ 2035 में और ‘‘महावतार कल्कि पार्ट 2’’ 2037 में रिलीज होगी। फिल्म को विश्वभर के सिनेमाघरों में 2डी और 3डी प्रारूप में हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज किया गया।

टॅग्स :फिल्मफिल्म डायरेक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीबिहार में फिल्म निर्माण को मिली नई गति और नई दिशा, फिल्म निर्माण गतिविधियों में आई तेजी,

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी