लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: बॉलीवुड कला निर्देशक नितिन देसाई के निधन पर सीएम शिंदे ने जताया दुख, बोले- "मेरे और फिल्मी इंडस्ट्री के लिए दुखद दिन"

By अंजली चौहान | Updated: August 2, 2023 15:10 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कला निर्देशक नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दी।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड कला निर्देशक नितिन देसाई का आज निधन हो गया सीएम एकनाथ शिंदे ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी हैनितिन देसाई अपने स्टूडियो में आज फांसी के फदें से लटके पाए गए

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर कला निर्देशक नितिन देसाई की मौत की खबर से पूरे सिनेमा जगत को सदमें में डाल दिया है। नितिन देसाई आज अपने घर में मृत पाए गए जिसके बाद पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाश शिंदे ने डायरेक्टर के अचानक निधन पर अपना दुख व्यक्त किया है। एकनाश शिंदे ने ट्वीट के जरिए दिवंगत निर्देशक को श्रद्धाजंलि दी है। 

सीएम शिंदे ने ट्विटर पर मराठी में लिखा, “दिग्गज कला निर्देशक नितिन चंद्रकांत देसाई का आज निधन हो गया। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और चौंकाने वाली खबर है। मराठी और हिंदी फिल्मों में अपने अनूठे सेट डिजाइन के जरिए अपनी अलग दुनिया बनाने वाले देसाई का निधन दुखद है।"

सीएम शिंदे ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि उनका तेम्भी नाका देवी (महाराष्ट्र का एक लोकप्रिय मंदिर) से विशेष जुड़ाव था। उन्होंने उस परंपरा को संरक्षित और आगे बढ़ाया जो धर्मवीर आनंद दिघे साहब से शुरू हुई थी। उनके (देसाई) कारण यहां नवरात्रि उत्सव अविस्मरणीय बन गया।

उनकी कलाकृतियों को देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता थी. मुझे दुख है कि इतना अच्छा और विनम्र व्यक्ति, जो एक अच्छा दोस्त भी था, अब हमारे बीच नहीं रहा। आज का दिन मेरे और हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत दुखद दिन है।

रायगढ़ में एन डी स्टूडियो में पाए गए मृत 

जानकारी के अनुसार, बुधवार को नितिन देसाई अपने रायगढ़ स्थित स्टूडियो में मृत पाए गए। सेट पर मौजूद एक कर्मचारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

जब पुलिस की एक टीम स्टूडियो पहुंची तो हमने उसे फंदे से लटका हुआ पाया। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमनाथ घरगे ने कहा, मामले के सभी तथ्यों और पहलुओं का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। 

फिलहाल पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही लेकिन शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। मालूम हो कि नितिन देसाई कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

परिंदा फिल्म से उन्होंने बतौर अर्ट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों के सेट तैयार किए थे। इन फिल्मों में प्यार तो होना ही था, राजू चाचा, देवदास, लगान, बाजीराव मस्तानी और हम दिल दे चुके सनम शामिल हैं। 

आर्थिक तंगी के कारण की आत्महत्या 

जानकारी के अनुसार, कर्जत के विधायक महेश बाल्दी ने नितिन देसाई की मौत से जुड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध कला निर्देशक वित्तीय तनाव में थे जिसने उन्होंने आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।

उन्होंने कहा कि नितिन देसाई मेरे विधानसभा क्षेत्र से आते हैं वो काफी दिनों से आर्थिक तंगी के कारण जूझ रहे थे।  

टॅग्स :एकनाथ शिंदेShinde Maharashtraहिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल