लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में शामिल हुईं मशहूर डांसर सपना चौधरी, लोकसभा चुनाव में मथुरा से मिल सकता है टिकट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 23, 2019 21:54 IST

हरियाणा की मशहूर डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी आज कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपना ने कांग्रेस का दामन थामा है।

Open in App

हरियाणा की मशहूर डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी आज कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपना ने कांग्रेस का दामन थामा है।

सपना चौधरी ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के घर पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। सपना के कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही कयास जोरों पर हैं कि वह यूपी की मथुरा लोकसभा सीट चुनाव भी लड़ सकती हैं।

उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से बीजेपी ने ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को दोबारा लोकसभा टिकट दिया है। मथुरा में जाट वोटरों की बहुलता है और सपना चौधरी जाट समुदाय से आती हैं। सपना के बहुत दिनों से कांग्रेस में शामिल होनी खबरें थीं।

हाल ही में सपना चौधरी पिछले दिनों कांग्रेस हेड क्वार्टर पहुंची थीं। इससे पहले सपना चौधरी पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक ट्वीट कर कहा था- मोदी जी आप तो केवल प्रेरित करते हैं भाजपा को वोट देने के लिए, लेकिन राहुल गांधी मजबूर कर देते हैं बीजेपी को वोट डालने के लिए। हालांकि ट्रोल होने के बाद उन्होंने वो ट्वीट डिलीट कर दिया था।

खास बात ये है कि सपना तो कांग्रेस की तारीफ करते भी देखा जा चुका है। अगर सपना माधुरा से मैदान में उतरती हैं तो काफी दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। सपना बिग बॉस शो के बाद से फैंस के बीच छाई हुई हैं। 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावसपना चौधरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

ज़रा हटकेVIDEO: सपना चौधरी ने माधुरी स्टाइल में किया डांस, लहराया काले रंग का दुपट्टा, देखें वीडियो

भोजपुरीसपना चौधरी की बायोग्राफी पर विनय भारद्वाज संग महेश भट्ट कर रहे काम, टीजर हुआ आउट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल