लाइव न्यूज़ :

वकील विकास सिंह का बड़ा बयान, रिया चक्रवर्ती को बचाने के लिए एक्टर की बहनों के खिलाफ चलाया जा रहा है कैंपेन

By अमित कुमार | Updated: September 2, 2020 21:02 IST

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बातों को स्पष्ट किया है। जानिए विकास सिंह ने इस केस को लेकर किन बातों का जिक्र किया।

Open in App
ठळक मुद्दे बुधवार को सुशांत की बहनों से मिलने के बाद वकील विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी। विकास सिंह ने बताया कि सुशांत की बहनें आज मुझसे मिलीं और दुख जाहिर किया।विकास सिंह ने कहा कि कैंपेन के तहत दिखाया जा रहा है कि सुशांत के पास कोई बड़ी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी थी।

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में रोज कई तरह की बातें निकलकर सामने आ रही है। रिया चक्रवर्ती के अलावा सुशांत की बहनों को लेकर भी कई तरह की खबरें चल रही है। कुछ ऐसी खबरें भी हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि सुशांत की बहनों की नजर एक्टर की प्रापर्टी पर थी। बुधवार को सुशांत की बहनों से मिलने के बाद वकील विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के मुताबिक, 14 जून से पहले सुशांत सिंह की तबीयत ठीक नहीं थी. उन्होंने बताया कि 7 जून को उनकी और सुशांत की बात हुई थी।

वकील विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए कहा कि रिया के आने के बाद से सुशांत मानसिक तनाव के शिकार हुए। इसके अलावा विकास सिंह ने इस बात का जिक्र भी किया कि दिवंगत अभिनेता के बारे में कोई भी फिल्म या वेब सीरीज आदि न बनाएं। सुशांत से जुड़ी कोई भी फिल्म या सीरीज के लिए दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह से लिखित इजाजत लेनी पड़ेगी।

रिया के आने के बाद बिगड़ी सुशांत की हालत

अपने बयान में विकास सिंह ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती के सुशांत सिंह राजपूत के जीवन में आने के बाद उनकी मानसिक हालत बिगड़ने लगी। दिवंगत अभिनेता के परिवार को नहीं पता था कि उनका इलाज जारी है। सुशांत के परिवार को उनकी दवाइयों की जानकारी नहीं थी। इसके साथ ही सुशांत की तीनों बहनों के खिलाफ जो कैंपेन चलाया जा रहा है, उससे भी वो सभी दुखी हैं और सभी से निवेदन है कि झूठ फैलाकर तनाव न बढ़ाएं।'

सुशांत की बहनों को बिना वजह किया जा रहा टारगेट

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए विकास सिंह ने बताया कि सुशांत की बहनें आज मुझसे मिलीं और दुख जाहिर किया कि उनके खिलाफ कैंपेन चलाया जा रहा है ताकि आरोपी रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट मिल सके। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सुशांत की बहनों के खिलाफ कई तरह की खबरें चल रही हैं। इन सभी खबरों पर विकास सिंह ने एतराज जताया और कहा कि अगर ऐसा जारी रहता है तो वह कानूनी एक्शन लेंगे। 

हो सकती है चैनलों के खिलाफ लीगल कार्रवाई 

विकास सिंह ने कहा कि कैंपेन के तहत दिखाया जा रहा है कि सुशांत के पास कोई बड़ी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी थी, अगर सुसाइड दिखाया जाता तो पैसा नहीं मिलता। बता दूं ऐसी कोई पॉलिसी नहीं है। ये अभियुक्त को बचाने की कोशिश है। अगर ये आज के बाद नहीं रुका तो चैनलों के खिलाफ लीगल कार्रवाई की जाएगी ।  

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!