लाइव न्यूज़ :

कोविड से निपटने में पीएम मोदी की विफलता पर बोले कुणाल कामरा- सरकार के हाथ खून से रंगे हैं, वीडियो वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: June 24, 2021 12:34 IST

कुणाल कामरा ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर महामारी को नियंत्रिय करने में कथित रूप से विफल रहने का आरोप लगाया। वीडियो के शुरुआत में कुणाल कहते हैं कि भारत विश्व का पहला ऐसा देश था जिसने जनवरी 2021 में कोरोना वायरस को हरा दिया था। इसके बाद पीएम का एक क्लिप चलता है जिसमें वे कोरोना को पराजित करने की बात कहते नजर आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कोविड से निपटने में सरकार की विफलता पर कुणाल कामरा ने मोदी को घेराकहा- सरकार के हाथ खून से रंगे हैंमहामारी में कुंभ के आयोजन पर भी उठाए कई सवाल

भारतीय स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने देश में कोविड 19 की दूसरी लहर से हुई मौतों और विनाश का जिम्मेदार मोदी सरकार को ठहराया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स के एक फीचर वीडियो में कुणाल कामरा मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

कुणाल कामरा ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर महामारी को नियंत्रिय करने में कथित रूप से विफल रहने का आरोप लगाया। वीडियो के शुरुआत में कुणाल कहते हैं कि भारत विश्व का पहला ऐसा देश था जिसने जनवरी 2021 में कोरोना वायरस को हरा दिया था। इसके बाद पीएम का एक क्लिप चलता है जिसमें वे कोरोना को पराजित करने की बात कहते नजर आते हैं।

पीएम मोदी पर झूठ बोलने का लगाया आरोप

द न्यूयॉर्क टाइम्स के ऑपेनियन (Opinion video) में कुणाल कामरा ने पीएम मोदी पर झूठ बोलकर महामारी को कम करने का आरोप लगाया। और कामरा ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए पूछा। मई में महामारी चरम पर था। हमारे पास  प्रति दिन 400,000 मामले और प्रति दिन 4,000 मौतें होती थीं। विशेषज्ञों का कहना है कि ये आंकड़े बहुत कम हैं। 

सरकार के हाथ खून से रंगे हैं

कामरा ने वीडियो में आगे कहा कि मेरे लोग बेवजह मर रहे हैं। हमारी सरकार के हाथ खून से रंगे हैं। उन्होंने कहा, “ विश्व का कोई भी नेता मोदी का मुकाबला नहीं कर सकता। वह अजीबोगरीब झूठ और हाई-ऑक्टेन पाखंड के कॉकटेल पर भारत को चलाते हैं। वह अभिनय कर सकते हैं। इस दौरान पीएम मोदी का एक वीडियो क्लिप चलता है जिसमें वे कोविड द्वारा मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए भावुक हो जाते हैं।

कुंभ मेले में अधिकांश हिंदू अपने पिछले पापों को धोने गए थे

कुणाल कामरा ने कुंभ मेले का भी जिक्र किया। कामरा ने कुंभ मेले के आयोजन की आलोचना करते हुए कुणाल ने कहा कि मार्च में, मोदी सरकार ने न केवल कुंभ मेला उत्सव को रद्द करने से इनकार कर दिया, बल्कि उन्होंने वास्तव में इसे बढ़ावा दिया," कामरा ने कहा, यह लाखों का जमावड़ा था और लाखों हिंदू थे। कुणाल ने कहा इनमें  से अधिकांश हिंदू अपने पिछले पापों को धोने गए थे, लेकिन उन्हें घर पर रहना चाहिए था और बेहतर भविष्य के लिए प्रार्थना करनी चाहिए था।

टॅग्स :कुणाल कामराबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल