लाइव न्यूज़ :

विवादों में घिरे हार्दिक पांड्या के सपोर्ट में उतरी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस,कहा- मूर्ख होना गुनाह नहीं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 19, 2019 14:50 IST

हार्दिक के पक्ष में उतरते हुए स्वरा ने ट्वीट कर सुप्रीम कोर्ट पर भी निशाना साधा है।

Open in App

कॉफी विद करण शो में क्रिकेट हार्दिक पांड्या के द्वारा महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। हर कोई हार्दिक के खिलाफ भड़ास निकाल रहा है तो वहीं बीसीसीआई द्वारा उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है।  ऐसे में बॉलीवुज अभिनेत्री स्वरा भास्कर उनके पक्ष में उतरी हैं।

हार्दिक के पक्ष में उतरते हुए स्वरा ने ट्वीट कर सुप्रीम कोर्ट पर भी निशाना साधा है।  स्वरा ने ट्विटर पर हार्दिक पांड्या से जुड़ी एक खबर शेयर की। इस खबर के मुताबिक- बीसीसीआई की सीओए ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को मिलने वाली सजा पर सुप्रीम कोर्ट की राय मांगी है। इस पर सुप्रीम कोर्ट अपनी राय दे सकता है। स्वरा ने इस न्यूज को शेयर करते हुए लिखा- मैं एक सच्ची नारीवादी हूं। लेकिन, क्या सच में?? मूर्ख होना कोई गुनाह नहीं है। स्वरा ट्वीट में लिखा कि और कोई काम नही है क्या सुप्रीम कोर्ट के पास।

पांड्या की एक्स-गर्लफ्रेंड का बयान

इस शो में की गई टिप्पणी के लिए हार्दिक पंड्या की कथित एक्स गर्लफ्रेंड रहीं एली अवराम ने पहली बार इस मुद्दे पर बयान दिया है। बिग बॉस की प्रतिभागी रह चुकीं और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अवराम ने हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान पंड्या की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। अवराम ने कहा, 'मुझे थोड़ी हैरानी हुई क्योंकि ये वह असली हार्दिक पंड्या नहीं हैं, जिसे मैं कभी निजी तौर पर जानती थी।'

उन्होंने कहा, 'ये अच्छा है कि लोग इस तरह के व्यवहार पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और क्योंकि ये समय ये अहसास करने का है कि ऐसी मानसिकता ठीक नहीं है। न ही इसमें शेखी बघारने जैसा कुछ है।' 

पंड्या के निलंबन पर अवराम ने कहा, 'जो हो रहा है उस आधार पर मैंने जो पढ़ा है, वे सस्पेंड होंगे? मेरा मतलब है कि मुझे लगता है कि जब आपको देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है, तो ये सच में बड़ा सम्मान है और आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। हमारे देश के युवा और अगली पीढ़ी अपने आदर्शों को देख रहे हैं और उनसे सीख रहे हैं। तो मुझे इतना ही कहना है।' 

टॅग्स :हार्दिक पंड्यास्वरा भाष्करकॉफ़ी विद करण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्रिकेटMI vs KKR: 13 साल इंतजार और फल मीठा?, 2013 से लेकर 2020 के बीच 5 बार खिताब जीता, पहले मैच में हार का सिलसिला जारी, हार्दिक पंड्या ने कहा-रोहित और रिकलटन में दम

क्रिकेटMI VS KKR: अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने हार्दिक पांड्या के एक ओवर में ठोके 25 रन, VIDEO

क्रिकेटIPL 2026 से पहले हार्दिक पांड्या से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ने का आग्रह किया गया

क्रिकेटमैं हर सुबह हनुमान चालीसा सुनता हूं?, हार्दिक पंड्या ने कहा-12 चक्कर मारो तो मैंने 15 दौड़े, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड