लाइव न्यूज़ :

जैकी श्रॉफ की सफलता से अनिल कपूर को लगने लगा था डर!, जानिए करण के शो पर क्या कहा?

By अनिल शर्मा | Updated: September 15, 2022 15:27 IST

जैकी के साथ के दिनों को याद करते हुए अनिल कपूर ने आगे कहा कि मुझे अच्छी तरह याद है और वह कितना प्यारा लड़का था। जब हम शूटिंग कर रहे थे, जब भी उन्हें ऑटोग्राफ बुक मिलती थी, वह हमेशा मुझे पहले साइन करने के लिए देते थे।

Open in App
ठळक मुद्देकरण जौहर के शो कॉफी विद करण पर अनिल कपूर और वरुण धवन पहुंचे थे।अनिल कपूर से करण ने नेपोटिज्म को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने जैकी श्रॉफ का नाम लेते हुए कहा कि वह भी बाहरी थे।

मुंबईः करण जौहर के शो कॉफी विद करण के मंच पर अनिल कपूर ने कहा कि जैकी श्रॉफ से वह असुरक्षित महसूस करते थे। करण के शो पर अनिल कपूर ने कहा कि जैकी की सफलता के कारण वह खुद को असुरक्षित महसूस करते थे। अनिल कपूर से करण ने नेपोडिज्म को लेकर पूछे सवाल पर यह बात कही। 

करण ने उनसे भाई भतीजावाद को लेकर सवाल किया तो अनिल कपूर ने कहा कि वह इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। अभिनेता ने कहा कि आप बस अपना काम करते रहें और आपका काम बोलता है। यह एक तरह का सवाल है, खासकर यदि आप एक अभिनेता हैं, तो आप उस विरासत को अपने भाई या बेटे को नहीं दे सकते। आपके पास या तो है या नहीं। मुझे याद है जब मैंने शुरुआत की थी, तब सनी (देओल), संजू (संजय दत्त) थे।"

करण फिर जैकी वाली बात छेड़ते हैं जिसपर अनिल कपूर कहते हैं कि वह एक बाहरी व्यक्ति थे लेकिन सुभाष घई की फिल्म से उन्हें बड़ा ब्रेक मिला और वह इस घोषणा के साथ ही ए-लिस्टर बन गए। अनिल कपूर ने कहा कि उस समय, वह बड़ी भूमिकाएं और दक्षिण भारतीय फिल्में कर रहे थे और मैं अच्छा नहीं महसूस करता था। लेकिन जिस दिन मैंने यश चोपड़ा की फिल्म साइन की, मुझे लगा कि अब मैं ठीक हूं।

जैकी के साथ के दिनों को याद करते हुए अनिल कपूर ने आगे कहा कि मुझे अच्छी तरह याद है और वह कितना प्यारा लड़का था। जब हम शूटिंग कर रहे थे, जब भी उन्हें ऑटोग्राफ बुक मिलती थी, वह हमेशा मुझे पहले साइन करने के लिए देते थे।

टॅग्स :अनिल कपूरकरण जौहरकॉफ़ी विद करण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी