लाइव न्यूज़ :

आमिर खान ने रणवीर सिंह की न्यूड फोटो को लेकर करण के शो में कह दी ऐसी बात, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: August 4, 2022 15:29 IST

करण जौहर द्वारा होस्ट किए जा रहे शो कॉफी विद करण के पांचवें एपिसोड में आमिर खान और करीना कपूर ने हिस्सा लिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देरणवीर सिंह की यह फोटो शूट 3 घंटे चली थी जिसे फोटोग्राफर आशीष शाह ने कैमरे में कैप्चर किया था।करण जौहर के शो में आमिर खान ने कहा कि यह उनका थोड़ा बोल्ड कदम था

मुंबईः बीते दिनों रणवीर सिंह अपनी न्यूड फोटो को लेकर काफी चर्चा में रहे। सोशल मीडिया पर न्यूड तस्वीरों के वायरल होने के बाद रणवीर सिंह को ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। हालांकि कइयों ने इसके लिए रणवीर सिंह का बचाव भी किया। इस बीच आमिर खान की इस पर प्रतिक्रिया आई है।

फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने शो कॉफी विद करण में आमिर खान से रणवीर सिंह के न्यूड फोटो की चर्चा की और इसको लेकर लाल सिंह चड्ढा अभिनेता की राय भी जाननी चाही। करण जौहर द्वारा होस्ट किए जा रहे शो के पांचवें एपिसोड में आमिर खान और करीना कपूर ने हिस्सा लिया था। करण ने रणवीर सिंह की न्यूड फोटो को थर्स्टी फोटो कहकर संबोधित किया। 

करण ने आमिर से सवाल किया- 'आपने रणवीर सिंह की न्यूड फोटोज देखीं? आपको उनकी थर्स्टी फोटोज पसंद आईं?' इसके जवाब में आमिर ने कहा, 'हां मैंने वो तस्वीरें देखी। उनकी फिजीक बहुत अच्छी है। मुझे लगा कि यह थोड़ा बोल्ड कदम था।' आमिर ने अपना जवाब तो दे दिया लेकिन करण से पूछा कि ये थर्स्टी फोटो क्या होता है? आमिर की बात सुनकर करण और करीना हंसने लगते हैं। करण आमिर को बताते हैं कि इसका मतलब है सेक्सी फोटोज जैसा होता है। 

रणवीर सिंह की न्यूड फोटो की बात करें तो इसकी चहुंओर चर्चा हुई। टीवी डिबेट्स से लेकर सोशल मीडिया तक पर रणवीर सिंह की न्यूड फोटो बहस के केंद्र में रही। विवाद के बीच दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने ट्वीट किया था कि महिलाओं की नंगी तस्वीर रोजाना सर्कुलेट की जाती है, किसी को इसपर कोई आपत्ति नहीं होती।

उन्होंने ट्वीट में लिखा था- समाज को रोज महिलाओं की नग्न तस्वीरें फीड की जाती हैं। इसपर किसी को कोई आपत्ति नहीं होती। एक एक्टर जो खुद को सबसे अच्छी तरह से जानता है उसने नग्न होने का फैसला किया तो प्राइम टाइम डिबेट का मुद्दा बन गया। क्या देश में कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है?

रणवीर सिंह की यह फोटो शूट 3 घंटे चली थी जिसे फोटोग्राफर आशीष शाह ने कैमरे में कैप्चर किया था। आशीष शाह ने फोटोशूट के बारे में बताते हुए एक साक्षात्कार में कहा था कि ये मेरा और रणवीर सिंह दोनों का फैसला था। ये एक डिमांडिंग शूट था, क्योंकि उन्हें एक खास शारीरिक बनावट में रहना था और मैं उन्हें एक अलग पॉश्चर में दिखाना चाहता था।

 

टॅग्स :आमिर खानरणवीर सिंहकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच