लाइव न्यूज़ :

जानिए कब और कहां रिलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा, संजना संघी ने किया खुलासा

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 25, 2020 15:57 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म दिल बेचारा (Dil Bechara) डिजिटल प्लेटफार्म पर 24 जुलाई को रिलीज होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे24 जुलाई को रिलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचाराडिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी रिलीज

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म दिल बेचारा (Dil Bechara) 24 जुलाई को रिलीज होगी। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज की जाएगी। फिल्म की लीड एक्ट्रेस संजना संघी (Sanjana Sanghi) ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने फैंस को फिल्म का पोस्टर शेयर करते बताया कि सुशांत के साथ उनकी फिल्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 

संजना संघी ने ट्वीट कर दी जानकारी

संजना ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'ये कहानी प्यार, उम्मीद और कभी न खत्म होने वाली यादों से भरपूर है। हम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की विरासत को मना रहे हैं, जिसका जश्न सभी के मन में जिंदा रहेगा और हमेशा के लिए पोषित होगा। दिल बेचारा 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।'

सब्सक्राइबर्स और नॉन-सब्सक्राइबर्स देख सकते हैं फिल्म

वहीं, डिज़्नी प्लस ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया, 'सुशांत के लिए प्यार और सिनेमा के लिए उनके प्यार को देखते हुए, फिल्म सभी सब्सक्राइबर्स और नॉन-सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध रहेगी।' बता दें, 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के अपने फ्लैट में कथित तौर पर पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया था। 'काई पो छे', 'एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों में काम कर चुके सुशांत डिप्रेशन के शिकार थे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसंजना सांघीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?