लाइव न्यूज़ :

Bihar से ताल्लुक रखते हैं बॉलीवुड के ये कलाकार, एक्टिंग देख आप भी कहेंगे 'जिया हो बिहार के लाला'

By वैशाली कुमारी | Updated: August 16, 2021 17:04 IST

आज बात करेंगे भारतीय सिनेमा की जिसमें बिहारियों ने अपनी एक अलग पहचान बना रखी है। बिहार से संबंध रखने वाले इन कलाकारों के आगे बड़े बड़े अभिनेता भी पानी भरते नजर आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे दमदार अदायगी से दर्शकों के दिल पर राज करने वाले मनोज बाजपेयी का जन्म बिहार के चंपारण में हुआ थाअपनी रुहानियत के लिए मशहूर इम्तियाज अली जमशेदपूर में जन्में हैं और उन्होंने बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया है

कहते हैं एक बिहारी सौ पे भारी और बिहारियों ने इस कथन को सही भी साबित किया है। बात देश सेवा की हो या मनोरंजन की, हर जगह बिहारियों ने अपनी काबिलियत का परचम लहराया है।

आज बात करेंगे भारतीय सिनेमा की जिसमें बिहारियों ने अपनी एक अलग पहचान बना रखी है। बिहार से संबंध रखने वाले इन कलाकारों के आगे बड़े बड़े अभिनेता भी पानी भरते नजर आते हैं। जब इनके एक्टिंग का जादू चलता है तो क्या दर्शक क्या खास सब इनकी कलाकारी में डूब जाते हैं।

बिहार से संबंध रखने वाले इन सितारों ने फिल्म इंडस्ट्री को अपने जबरदस्त अभिनय के साथ साथ सफल फिल्मों के निर्देशन और निर्माण का भी तोहफा दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जो बिहार से संबंध रखते हैं लेकिन उनकी धमक पूरे मुंबई पर दिखती है।

मनोज वाजपेई

अपनी दमदार अदायगी से दर्शकों के दिल पर राज करने वाले मनोज बाजपेयी का जन्म बिहार के चंपारण में हुआ था। मनोज बाजपेयी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो सिर्फ 17 साल के थे तबसे थिएटर कर रहे हैं, उन्होंने फिल्मों के अलावा वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' से भी लोगों का दिल जीता है।

इम्तियाज अली 

बॉलीवुड में अपनी रुहानियत के लिए मशहूर इम्तियाज अली जमशेदपूर में जन्में हैं और उन्होंने बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया है। अली ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक रोमांटिक फिल्में दी हैं। 'सोचा ना था', 'जब वी मेट', 'लव आज कल', 'रॉकस्टार' जैसी फिल्में बनाने वाले इम्तियाज अली को उनके बिल्कुल हटके लेवल की प्रेम कहानी के लिए पसंद किया जाता है। 

शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा को बिहारी बाबू के नाम से भी जाना जाता है, शत्रुघ्न सिन्हा आज बॉलीवुड में जाना माना नाम है। एक समय उनकी और अमिताभ बच्चन की फिल्में काफी पसंद की जाती थीं। सिर्फ फिल्मों ही नहीं बल्कि राजनीति के क्षेत्र में भी शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी दमदार पहचान बनाई है। पटना में में जन्में शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक दमदार फिल्में की हैं और हर तरह के रोल में खुद को खरा साबित किया है। 

पंकज त्रिपाठी

मिर्ज़ापुर वेब सीरीज से प्रसिद्धि पाने वाले पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। ऐसा नहीं है कि पंकज को केवल मिर्ज़ापुर के लिए ही याद किया जाता है। उन्होंने अपनी दमदार अदायगी से दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। उनकी हालिया कई फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद है।

सुशांत सिंह राजपूत

दुनियां को अलविदा कह चुके दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का संबंध भी बिहार से ही है। काय पो चे, एमएस धोनी और छिछोरे जैसी सदाबहार फिल्में देने वाले अभिनेता बिहार की पैदाइश हैं। दुनियां को अलविदा कहने से पहले उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

टॅग्स :बिहारबॉलीवुड हीरोमनोज बाजपेयीपंकज त्रिपाठीसुशांत सिंह राजपूतशत्रुघ्न सिन्हानवाज़ुद्दीन सिद्दिकी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया