लाइव न्यूज़ :

मेहदी हसन पुण्यतिथि: अबके हम बिछड़े तो शायद, कभी ख्वाबों में मिलें...

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 13, 2018 07:14 IST

पाकिस्तानी गजल गायक मेहदी हसन को भारत से काफी लगाव था उन्हें जब भी कभी मौका मिलता वो दौड़े चले आते थे

Open in App

अबके हम बिछड़े तो शायद, कभी ख्वाबों में मिलें जिस तरह सूखे हुए फूल किताबों में मिलें..जैसे कई बेहतरीन गजलों को अपनी मखमली आवाज में पिरोने वाले मेहदी हसन की आज 13 जून 2018 को पुण्यतिथि है। मेहदी हसन का जन्म भारत के में हुआ था लेकिन बंटवारे के बाद वो पाकिस्तान चले गये थे। हालाँकि भारत से उनका लगाव कभी कम नहीं हुआ। उन्हें जब भी कभी मौका मिलता वो दौड़े चले आते थे। उनका जन्म 18 जुलाई 1927 को राजस्थान में झुंझुनू जिले के लूणा गांव में अजीम खां मिरासी के घर हुआ था।

भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय पाकिस्तान जाने से पहले उनके बचपन के 20 वर्ष गांव में ही बीते थे। गायकी उन्हें विरासत में मिली थी।

उनके दादा इमाम खान बड़े कलाकार थे जो उस वक्त मंडावा व लखनऊ के राज दरबार में गंधार, ध्रुपद गाते थे। मेहंदी हसन के पिता अजीम खान भी अच्छे कलाकार थे। वह परिवार के पहले ऐसे गायक थे जिन्होंने गजल गाना शुरू किया था। 

पाकिस्तान जाने के बाद भी मेहंदी हसन ने गायन जारी रखा तथा वे ध्रुपद की बजाय गजल गाने लगे। वे अपने परिवार के पहले गायक थे, जिसने गजल गाना शुरू किया था। 1952 में वे कराची रेडियो स्टेशन से जुड़कर अपने गायन का सिलसिला जारी रखा तथा 1958 में वे पूर्णतया गजल गाने लगे।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सही मायनों में मेहदी हसन को पहचान फेमस शायर अहमद फराज की गजल- रंजिश ही सही दिल ही दुखाने के लिए आ से मिली थी। इस गजल को गाने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुडक़र नहीं देखा। उन्होंने इतनी शिद्दत उसे गाया था कि लोग आज भी इसे भी बेहद पसंद करते हैं। ग़जल गाते वक्त एक राग से दूसरे राग में जाने और हर राग को बखूबी निभाने में उन्हें महारथ हासिल थी।

मेहदी हसन की गजलों को सुनकर ही बहुत से लोग गजल गायक बने। इनमें जगजीत सिंह और हरिहरन जैसे गायकों के नाम भी शामिल हैं। उन्हें शहंशाह-ए-गजल भी कहा जाता था।  

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?