लाइव न्यूज़ :

हर्षवर्धन राणे और किम शर्मा का टूट गया प्यार भरा रिश्ता, जानिए क्या है दोनों के ब्रेकअप का कारण

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 26, 2019 09:21 IST

बॉलीवुड एक्टर किम शर्मा और हर्षवर्धन राणे की लवस्टोरी जगजाहिर है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किये जाते थे लेकिन हाल ही में इनसे जुड़ी एक खास खबर सामने आई है.....

Open in App

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे और एक्ट्रेस किम शर्मा एक बार फिर से चर्चा में हैं। फिल्मों से ज्यादा अपने लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाने में दोनों स्टार अक्सर एक साथ स्पॉट किए गए हैं। हर्षवर्धन राणे और किम बीते लंबे कई दिनों से अपने अफेयर के कारण सुर्खियों में हैं, दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है, लेकिन अब ये दोनों अलग हो गए हैं। 

खास बात ये है कि दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म भी किया था। खबरों की मानें तो कुछ महीनों की डेटिंग के बाद ही हर्षवर्धन और किम के रिश्ते में दरार पड़ गई है। दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हर्षवर्धन और किम शर्मा के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसके बाद दोनों के रिश्ते में तनाव इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों की राहें अब अलग हो गई हैं।

दोनों एक्टर्स अक्सर एक दूसरे की तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं। यही नहीं सोशल मीडिया के जरिये ही पहली बार दोनों के अफेयर की कयास लगाए गए थे। रिश्तों में मनमुटाव होने के बाद हर्षवर्धन और किम एक दूसरे से बातचीत करने से भी बच रहे हैं। खबरों के मुताबिक हर्षवर्धन पहली बार किम शर्मा से किसी पार्टी में मिलें थे जिसके बाद से दोनों को एकदूसरे का साथ बेहद पंसद आया था।

पहली मुलाकात

किम और हर्षवर्धन की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी, जिसके बाद से दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। डिनर डेट और एयरपोर्ट पर भी यह कपल कई बार नजर आ चुका है।  हर्षवर्धन राणे फिल्म 'सनम तेरी कसम' में नजर आए थे। इसके बाद वह जे पी दत्ता की 'पलटन' में भी नजर आए। वहीं,  'मोहब्बतें' के बाद उन्होंने दूसरी फिल्में भी की, लेकिन कोई भी खास नहीं चली हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?