लाइव न्यूज़ :

आज रात 9 बजे से शुरू होगा केबीसी का रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे बन सकते हैं इसका हिस्‍सा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 9, 2020 14:13 IST

अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) एक बार फिर अपने फैंस के ल‍िए उनका पसंदीदा शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) का नया सीजन लेकर आ रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देसोनी टीवी का सबसे पॉपुलर रियालटी शो कौन बनेगा करोड़पति एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। लॉकडाउन के बीच कौन बनेगा करोड़पति के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

सोनी टीवी का सबसे पॉपुलर रियालटी शो कौन बनेगा करोड़पति एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। सोनी टीवी ऑफिसियल ने प्रोमो शेयर कर ये जानकारी दी है कि एक बार फिर महानायक अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर बैठाने के लिए तैयार है। लॉकडाउन के बीच कौन बनेगा करोड़पति के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

हाल ही में खुद अमिताभ बच्‍चन ने इस बात का खुलासा किया था कि बिग बी इस शो के प्रोमो की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन अब आप इल लॉकडाउन के इन दिनों में घर बैठे-बैठे ही आप भी करोड़पति बनाने वाले इस शो का हिस्‍सा बन सकते हैं।

9 मई यानी आज से ही अमिताभ बच्‍चन इस शो के रजिस्‍ट्रेशन (KBC Registration) का सवाल पूछना शुरू करने जा रहे हैं। आज से रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर अमिताभ बच्‍चन केबीसी रजिस्ट्रेशन से जुड़े सवाल पूछना शुरू करेंगे। 22 मई तक ये सवाल दर्शकों से पूछे जाएंगे। साथ ही आप अपने सवालों के सही जवाब एसएमएस या SonyLIV एप के माध्यम से भेज सकते हैं।

केबीसी का प्रोमो

सोनी टीवी के द्वारा जारी वीडियो में अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते हैं हर चीज को ब्रेक लग सकता है। नुक्कड़ की चाय को, चाय पर होने वाली हैलो-हाय को। सड़कों के साथ यारी को, ट्रिपल सीट सवारी को। हर चीज को ब्रेक लग सकता है। ऑफिस वारी चकरी को, आधी रात वाली तफरो को, शॉपिंग मॉल वाले प्यार को, चौराहे के यार को। हर चीज को ब्रेक लग सकता है, लेकिन एक चीज है जिसे कभी ब्रेक नहीं लग सकता है और वो है सपनों को, सपनों को उड़ान देने फिर आ गए हैं मेरे सवाल और आपके केबीसी रजिस्ट्रेशन 9 मई रात 9 बजे सिर्फ सोनी पर।

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?