लाइव न्यूज़ :

सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर कैटरीना कैफ ने दिया जवाब, कहा- जब भी जरूरत होती है वो...

By मेघना वर्मा | Updated: September 22, 2019 13:51 IST

रिसेंटली कैटरीना कैफ ने एक कॉन्क्लेव में एट्री ली थी। इस शो में कैटरीना ने अपनी फिल्मी सफर के साथ अपनी फिल्मों पर भी बहुत सारी बातें बताई।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान जल्द ही फिल्म 'दबंग 3' में नजर आने वाले हैं।सलमान खान और कैटरीना कैफ आखिरी बार फिल्म 'भारत' में नजर आए थे।

बॉलीवुड के चहीते ऑन स्क्रीन कपल सलमान और कैटरीना अक्सर ही अपने रिश्ते को लेकर मीडिया की सुर्खियां बटोरते रहते हैं। दोनों की केमेस्ट्री ऑन स्क्रीन जितनी अच्छी लगती है उतनी ही फैंस को ये दोनों ऑफ स्क्रीन भी अच्छी लगती है। कैटरीना ने हाल ही में सलमान और अपने रिश्ते को लेकर बातें कहीं हैं।

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में रिसेंटली कैटरीना कैफ ने एट्री ली थी। इस शो में कैटरीना ने अपनी फिल्मी सफर के साथ अपनी फिल्मों पर भी बहुत सारी बातें बताई। अपने ब्रेकअप को लेकर भी कैटरीना ने बातें रखीं। कैटरीना ने कहा, 'ये एक रिश्ता था और सभी रिश्तों से आप कुछ ना कुछ सीखते हो। ये आपके दिमाग में चला जाता है। अगर वो काम नहीं करता तो आपको किसी और को ब्लेम नहीं करना चाहिए।' 

वहीं जब कैटरीना से उनकी फैमिली को लेकर सवाल किया गया तो जीरो एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं हमेशा से ही फैमिली चाहती हूं। मैं शादी पर विश्वास करती हूं और परिवार हर किसी से सबसे ऊपर होता है। ये एक ऐसा बॉन्ड है जिसे कभी तोड़ा नहीं जा सकता।'

वहीं कैटरीना से उनके और सलमान के रिश्ते को लेकर फिर से सवाल किया गया। कैटरीना से पूछा गया कि बहुत समय से ये अफवाह चल रही है कि वो और सलमान एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके पीछे क्या सच्चाई है। इस पर कैटरीना ने कहा, 'ये दोस्ती है जो पिछले 16 सालों से चली आ रही है। वो मेरे सच्चे दोस्त हैं। वो बहुत सॉलिड पर्सन हैं। जब भी आपको इनकी जरूरत होती है वो आपके पास होते हैं। वो पिछले कई सालों से अगर आपके टच में भी नहीं हो तब भी वो आपके साथ ही खड़े होंगे।'

कैटरीना कैफ और सलमान खान आखिरी बार फिल्म भारत में साथ नजर आए थे। ये फिल्म सलमान खान के करियर की अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हुई है।

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?