लाइव न्यूज़ :

Video:दीपिका, प्रियंका के बाद शादी करने को बेताब हैं कैटरीना कैफ, कहा- मेरा इंतजार करो...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 12, 2019 10:13 IST

2019 में शादी करने वालों की लिस्ट में कैटरीना कैफ का नाम टॉप पर है।

Open in App

साल 2018 बॉलीवुड में शादियों के नाम रहा। दीपिका पागुकोण से लेकर प्रियंका चोपडा तक अनगिनत सितारों ने सात फेरे लेकर अपने जीवन साथी को चुना। फैंस उम्मीद लगाए हैं कि उनके फेवरेट सेलेब 2019 में भी शादी कर सकते हैं। लेकिन अब सवाल मन में ये है कि इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम किसका होगा तो वो है कैटरीना कैफ।

इस साल शादी करने वालों की लिस्ट में कैटरीना कैफ का नाम टॉप पर है। लेकिन कैटरीना कैफ का मुद्दा पूरी तरह से अलग हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ ने फिल्मफेयर को इंटरव्यू दिया है जिसमें ये खुलासा किया है। कैटरीना कैफ ने कहा कि हर कोई शादी कर रहा है। एक्ट्रेस को लगता है शादी के मामले में वह अब बहुत पीछे रह गई हैं इसलिए वह कहती हैं, ‘मेरा इंतजार करो… मुझे पीछे मत छोड़ो।’ फिल्म फेयर ने इसका एक प्रोमो जारी किया है जिसमें वह यह कहती नजर आ रही हैं इससे साफ है कि वह भी अब शादी करने को बेताब हैं। ऐसे में अब फैंस के बीच इस इंटरव्यू और उनकी शादी दोनों को लेकर  उत्सुकता बढ़ गई है। सलमान के साथ शादी 

एक बार फिर से कैट सलमान के क्लोज हो गई हैं इसके बाद से दोनों के लिंकअप की खबरें भी आने लगी हैं। ऐसे में अब कैट की शादी की बात से लग रहा है कि वह सलमान से ही शादी करना चाहती हैं। 

कैटरीना कैफ फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगी इसमें सलमान खान उनके साथ नजर आएंगे। फिल्म के फर्स्ट लुक सुर्खियों में रहा था। अब दोनों के फैन्स ट्रेलर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म ‘भारत’ में दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर, जैरी श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

टॅग्स :कैटरीना कैफसलमान खानफिल्मफेयर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?