लाइव न्यूज़ :

सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के लिए बस 1 दिन का और इंतजार, एक्साइटेड कार्तिक आर्यन ने रिलीज से पहले कही ये बात

By अमित कुमार | Updated: July 23, 2020 10:53 IST

मोस्ट मचअवेटेड फिल्मों में से एक 'दिल बेचारा' के रिलीज होने में महज एक दिन का समय रह गया है। ऐसे में लेकर फिल्म को लेकर सभी की उत्सुकता काफी बढ़ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देफैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी सुशांत की आखिरी फिल्म देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। कार्तिक आर्यन ने ट्वीट कर इस फिल्म का प्रीमियर टाइम फैंस के साथ शेयर किया है। सुशांत की आखिरी फिल्म का प्रीमियर 24 जुलाई को शाम 7:30 बजे डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्हें गुजरे हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है, लेकिन इसके बावजूद फैंस और तमाम सेलेब्स उनकी यादों से उभर नहीं पा रहे हैं। इस बीच दिवंगत अभिनेता की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। ऐसे अब फिल्म के रिलीज होने में महज एक दिन बाकी है।

फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी सुशांत की आखिरी फिल्म देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में  कार्तिक आर्यन ने ट्वीट कर इस फिल्म का प्रीमियर टाइम फैंस के साथ शेयर किया है। कार्तिक ने लिखा है कि चलो सब साथ में देखते हैं। दिल बेचारा प्रीमियर, 24 जुलाई डिज्नी प्लस हॉटस्टार शाम साढ़े सात बजे। इसके साथ ही कार्तिक आर्यन ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। 

'द फाल्ट इन आर स्टार्स' पर आधारित है फिल्म की कहानी

सुशांत की आखिरी फिल्म का प्रीमियर 24 जुलाई को शाम 7:30 बजे डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा। फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खुद इसकी घोषणा की है। इस फिल्म के जरिए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा बतौर निर्देशक बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। यही नहीं, फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वालीं संजना सांघीभी लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू कर रही हैं। मालूम हो, ये फिल्म नॉवल 'द फाल्ट इन आर स्टार्स' पर आधारित है।

हर कोई फ्री में देख सकता है यह फिल्म

सुशांत की इस फिल्म सभी सब्सक्राइबर्स और नॉन-सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध रहेगी। डिज़्नी प्लस ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की थी। बता दें, 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के अपने फ्लैट में कथित तौर पर पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया था। 'काई पो छे', 'एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों में काम कर चुके सुशांत डिप्रेशन के शिकार थे।

टॅग्स :दिल बेचाराकार्तिक आर्यनसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!