लाइव न्यूज़ :

मालाबार गोल्ड के अक्षय तृतीय वाले ऐड पर मचा बवाल, करीना कपूर की हो रही आलोचना

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 22, 2022 12:23 IST

करीना कपूर खान काफी लंबे समय से केरल के मालाबार ज्वेलर्स के विज्ञापनों में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर बेबो की अक्षय तृतीय के विज्ञापन के लिए बिंदी ना लगाने को लेकर आलोचना हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयूजर्स ट्विटर पर #No_Bindi_No_Business, #Boycott_MalabarGold के तहत तरह-तरह के ट्वीट करते हुए नजर आए। ये पहला मौका नहीं है जब इस तरह से सोशल मीडिया पर ब्रांड्स को आलोचना झेलनी पड़ी हो।

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान शुक्रवार को मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के अक्षय तृतीय वाले ऐड को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, इस ऐड के सामने आते ही सोशल मीडिया पर #No_Bindi_No_Business, #Boycott_MalabarGold ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स आपत्ति जता रहे हैं कि करीना कपूर की शादी एक मुस्लिम परिवार में हुई है और वो एक हिंदू त्योहार के ऐड में नजर आ रही हैं। साथ ही, इस ऐड में वो माथे पर बिंदी भी नहीं लगाए हुए हैं। 

बता दें कि करीना कपूर खान काफी लंबे समय से केरल के मालाबार ज्वेलर्स के विज्ञापनों में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर बेबो की अक्षय तृतीय के विज्ञापन के लिए बिंदी ना लगाने को लेकर आलोचना हो रही है। ऐसे में यूजर्स ट्विटर पर #No_Bindi_No_Business, #Boycott_MalabarGold के तहत तरह-तरह के ट्वीट करते हुए नजर आए। 

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब इस तरह से सोशल मीडिया पर ब्रांड्स को आलोचना झेलनी पड़ी हो। मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स से फले टाटा के तनिष्क को भी इंटरफेथ मैरिज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इस ऐड पर यूजर्स ने 'लव जिहाद' का आरोप लगाया था। इसके एक महीने बाद ब्रांड को दिवाली के विज्ञापन को लेकर भी आलोचना झेलनी पड़ी थी। इस विज्ञापन में बिना पटाखों वाले सेलिब्रेशन की बात की गई थी। 

टॅग्स :करीना कपूरट्विटरअक्षय तृतीया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?