लाइव न्यूज़ :

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर करण जौहर ने बताया पर्दे के पीछे का हाल, जानें क्या बोले फिल्ममेकर

By अंजली चौहान | Updated: August 1, 2023 12:08 IST

करण जौहर से पूछा गया कि उन्होंने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में अनुभवी अभिनेता धर्मेंद्र और शबाना आजमी को किस करने के लिए कैसे मनाया।

Open in App
ठळक मुद्देरॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र और शाबाना आजमी ने किया किसकिसिंग सीन पर बोले निर्माता करण जौहरफिल्म में रणवीर और आलिया रॉकी और रानी के किरदार में हैं।

मुंबई: हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह अलिया भट्ट रॉकी और रानी के किरदार में है वहीं, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और शाबाना आजमी भी फिल्म में अहम रोल अदा कर रहे हैं।

रिलीज के बाद से धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। इस किसिंग सीन को लेकर धर्मेंद्र ने खुलकर बात की है और इसी कड़ी में अब फिल्म के निर्माता करण जौहर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। 

करण जौहर ने कहा कि दोनों दिग्गज कलाकारों को सीन करने के लिए बहुत मनाना नहीं पड़ा। ये शानदार रहा कि उन्होंने मुझसे एक भी बार नहीं पूछा उन्होंने इसे पूरे आत्मविश्वास के साथ बस निभाया। 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, शबाना और धर्मेंद्र की केमिस्ट्री और किसिंग सीन ध्यान खींच रहे हैं।

फिल्म में दोनों कलाकार खोए हुए प्रेमियों की भूमिका निभा रहे हैं। जया बच्चन धर्मेंद्र की पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं।  

धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किस पर क्या बोले करण?

जब एक मीडिया चैनल से बात करते हुए करण जौहर से पूछा गया कि क्या धर्मेंद्र और शबाना आजमी को किसिंग सीन के लिए मनाना मुश्किल था?

इस पर उन्होंने फिल्म कंपेनियन से कहा, ''नहीं शबाना जी एक बेहतरीन अदाकारा हैं क्या एक्टर है, वह तो बाप एक्टर है। कोई सवाल ही नहीं था। धरम जी (धर्मेंद्र) ऐसे थे, 'हां करना है तो करना है। दो महान दिग्गज पूर्ण आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं, कोई सवाल नहीं पूछा गया।" करण जौहर ने कहा उन्हें देखना शानदार रहा और ये सीन फिल्माना भी।

शबाना आजमी के साथ किसिंग सीन पर बोले धर्मेंद्र

इससे पहले, धर्मेंद्र ने शबाना आजमी के साथ अपने किस के बारे में खुलकर बात की थी और कहा था कि शूटिंग के दौरान कोई अजीबता नहीं थी।

धर्मेंद्र ने हाल ही में न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ''सुन रहा हूं कि शबाना और मैंने किसिंग सीन से दर्शकों को चौंका दिया है और साथ ही उन्होंने इसकी सराहना भी की है। मुझे लगता है कि लोगों को इसकी उम्मीद नहीं थी और यह बहुत अचानक आया, इसलिए इसने प्रभाव पैदा किया। आखिरी बार मैंने लाइफ इन ए मेट्रो में नफीसा अली के साथ किसिंग सीन किया था और उस वक्त भी लोगों ने इसे सराहा था।''

उन्होंने आगे कहा था कि जब करण ने हमें सीन सुनाया तो मैं उत्साहित नहीं हुआ। हमने इसे समझा और मुझे एहसास हुआ कि यह कुछ ऐसा था जिसकी फिल्म को आवश्यकता थी और इसे जबरदस्ती नहीं डाला गया था और मैंने कहा कि मैं इसे करूंगा। साथ ही मेरा मानना ​​है कि रोमांस की कोई उम्र नहीं होती।

उम्र सिर्फ एक संख्या है और उम्र की परवाह किए बिना दो लोग चुंबन करके एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार दिखाएंगे। इसे करते समय शबाना और मुझे दोनों को किसी भी तरह की अजीबता महसूस नहीं हुई क्योंकि इसे बहुत ही सौंदर्यपूर्ण तरीके से शूट किया गया था।

बता दें कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और जया बच्चन रणवीर के परिवार रंधावा का हिस्सा हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में अभिनेता तोता रॉय चौधरी और चूर्णी गांगुली के साथ-साथ अभिनेत्री शबाना आजमी ने आलिया के परिवार चटर्जी की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 

टॅग्स :करण जौहररणवीर सिंहशबाना आज़मीधर्मेंद्र
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच