लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा के रिसेप्शन में दीप‍िका पादुकोण-रणवीर सिंह को मिला सीक्रेट ग‍िफ्ट, जानिए क्या है खास

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 26, 2018 14:24 IST

न्यूलीवेड कपल कपिल-गिन्नी के रिसेप्शन की शान बने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। इनमें सबसे खास रही दीप‍िका पादुकोण और रणवीर सिंह की एंट्री। दोनों स्टार्स ने कप‍िल और ग‍िन्नी चतरथ संग पार्टी में जमकर मस्ती की।

Open in App

कॉमेडी किंग कप‍िल शर्मा की शादी 12 द‍िसंबर को जलांधर में पारंपर‍िक र‍िवाज के साथ हुई।  ऐसे में अमृतसर में करीबी दोस्तों को रिसेप्शन देने के बाद अब कपिल ने सोमवार को मुंबई में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लोगों को पार्टी दी है। इस समारोह में एक से बढ़कर एक सितारों ने शिरकत की। 

न्यूलीवेड कपल कपिल-गिन्नी के रिसेप्शन की शान बने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। इनमें सबसे खास रही दीप‍िका पादुकोण और रणवीर सिंह की एंट्री। दोनों स्टार्स ने कप‍िल और ग‍िन्नी चतरथ संग पार्टी में जमकर मस्ती की।

दीपिका-रणवीर ने कपिल को इस दौरान खास गेस्चर से सरप्राइज भी कर द‍िया है। कप‍िल के र‍िसेप्शन में आए दीप‍िका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए खास इंतजाम किया गया था। कप‍िल खुद दीप‍िका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैन हैं और दोनों की हाल ही में शादी हुई है।

 कपिल ने अपने रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर को खास तोहफा दिया था। खबर के अनुसारकप‍िल ने अपने र‍िसेप्शन केक के साथ रणवीर और दीप‍िका के लिए भी स्पेशल केक मंगवाया था। इतना ही नहीं केक को रणवीर स‍िंह और दीप‍िका ने कप‍िल शर्मा की मां के साथ पार्टी में काटा था।

इस रिसेप्शन में दीपिका पिंक कलर में नजर आईं तो वहीं, रणवीर ब्लू कलर के बंदगला सूट में दिखे। दोनों का लुक काफी इम्प्रेसिव था। कपिल के रिसेप्शन की की सारी वीडियो सामने आई हैं जिसमें रणवीर -दीपिका जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का कपल डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

ऐसे में सिंगर मीका ने इस समारोह में जमकर गाना गाया तो रणवीर दीपिका ने भांगड़ा किया। दीपिका-रणवीर ने स्टेज पर डांस किया। इतना ही नहीं रणवीर ने मीका के साथ सिंबा का गाना ''आंख मारे'' गाया। कहना गलत नहीं होगा कि कपिल-गिन्नी के रिसेप्शन में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन दीपिका रणवीर ही रहे।

इस मौके पर रणवीर ने कपिल शर्मा की तारीफ की।  उन्होंने कहा कि कपिल ऐसा बंदा है इतनी खुशियां बांटता है। हर जगह दुश्मन होते हैं, लेकिन कपिल ऐसा है जो लोगों को हंसा सकता है, उनकी जिंदगी में खुशियां ला सकता है। कपिल के लिए मैं बहुत खुश हूं, उनकी जिंदगी में खूबसूरत गिन्नी भाभी आई हैं।

टॅग्स :कपिल शर्मादीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच