लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा कॉमेडी शो में जयाप्रदा ने खोली पोल, अक्सर लेट आते थे राजेश खन्ना, फ्लर्ट करते थे धर्मेंद्र 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 20, 2021 14:46 IST

कपिल शर्मा के कॉमेडी शोःदिग्गज कलाकार जया प्रदा और राज बब्बर मेहमान के तौर पर पहुंचे. फिल्मी करियर की ढेर सारी मजेदार बातें बताईं. जयाप्रदा ने तो अपने को-स्टार्स को लेकर मजेदार खुलासे किए.

Open in App
ठळक मुद्देराजेश खन्ना हमेशा सेट पर देरी से पहुंचते थे. वह 7 बजे सुबह की जगह रात 8 बजे आया करते थे.वड़ा पाव खाते और एक शॉट के बाद 9 बजे पैकअप कर लेते थे. धर्मेंद्र के बारे में कहा कि वह सेट पर अभिनेत्रियों के साथ खूब फ्लर्ट किया करते थे.

मुंबईः कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में हाल ही में भारतीय राजनीति के दो बड़े चेहरे और सिनेमा के दिग्गज कलाकार जया प्रदा और राज बब्बर मेहमान के तौर पर पहुंचे थे.

दोनों ने अपने राजनीतिक सफर के अलावा फिल्मी करियर की ढेर सारी मजेदार बातें बताईं. जयाप्रदा ने तो अपने को-स्टार्स को लेकर मजेदार खुलासे किए. जया प्रदा ने हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रहे दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना के बारे में कहा कि वह अक्सर शूटिंग पर देर से आते थे.

जया प्रदा ने यह बात कपिल के उस सवाल के जवाब में कही, जब उन्होंने अभिनेत्री से पूछा ऐसे कौन से स्टार थे, जो कभी टाइम पर नहीं पहुंचा करते थे. जवाब में जया प्रदा ने सुपरस्टार राजेश खन्ना का नाम लिया. उन्होंने कहा कि राजेश खन्ना हमेशा सेट पर देरी से पहुंचते थे. वह 7 बजे सुबह की जगह रात 8 बजे आया करते थे.

पहले वड़ा पाव खाते और एक शॉट के बाद 9 बजे पैकअप कर लेते थे. अभिनेत्री ने धर्मेंद्र के बारे में कहा कि वह सेट पर अभिनेत्रियों के साथ खूब फ्लर्ट किया करते थे, लेकिन उनका फ्लर्ट करने का अंदाज काफी हेल्दी होता था. वह सेट पर माहौल को लाइवली रखा करते थे.

जया प्रदा ने अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार रह चुकी श्रीदेवी के बारे में कहा कि मतभेदों के चलते दोनों एक दूसरे से बात नहीं करती थीं. जितेंद्र ने दोनों के बीच के मतभेदों को सुलझाने की कोशिश भी की थी, लेकिन वह नाकामयाब रहे थे. पहली फिल्म में मिले थे सिर्फ 10 शो में जया प्रदा बताया कि उन्हें पहली फिल्म के लिए तब केवल 10 रु. मिले थे.

यह एक तेलुगू फिल्म थी. यहां यह भी बता दंे कि जया प्रदा जब नौवीं क्लास में पढ़ती थीं, तब उन्होंने अपने स्कूल के वार्षिकोत्सव में परफॉर्म किया था. ऑडियन्स में तेलुगू फिल्म के डायरेक्टर भी बैठे थे, जिन्होंने जया को अपनी फिल्म में 3 मिनट का एक डांस नंबर करने का ऑफर दिया था.

इसी से उनके करियर का आगाज हुआ था. जया प्रदा ने बताया कि हिंदी और साउथ फिल्मों में काम करने की वजह से उनका शेड्यूल इतना बिजी हुआ करता था कि कई बार वह एयरपोर्ट पर नहाया करती थीं और फ्लाइट में मेकअप किया करती थीं. उस वक्त वह एक दिन में 5 शिफ्ट किया करती थीं.

टॅग्स :जयाप्रदाधर्मेंद्रराज बब्बरकपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

भारतUP Elections: अभिनेत्री जयाप्रदा को विधानसभा चुनावों में भाजपा से मिलेगा मौका? पंकज चौधरी और अपर्णा यादव से की मुलाकात

भारतPadma Awards 2026: 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री से गुमनाम नायक सम्मानित, सूची देख आप भी करेंगे सलाम?, 90 महिलाओं को सम्मान

बॉलीवुड चुस्कीPadma Awards 2026: धर्मेंद्र पद्म विभूषण से सम्मानित, अलका याग्निक को पद्म भूषण, आर माधवन को मिला पद्मश्री पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीIkkis Box Office Collection Day 4: रविवार को बदला खेल? चौथे दिन फिल्म इक्कीस की कमाई में उछाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?