लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा ने फिल्ममेकर के शो पर नहीं बुलाने के दावों पर जो बात कही है अब वो वायरल हो रहा

By अनिल शर्मा | Updated: March 11, 2022 11:12 IST

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री के आरोपों के बाद कपिल शर्मा को ट्विटर पर काफी भला बुरा कहा गया। उनके शो के बहिष्कार की मांग की गई और उनके कुछ प्रशंसकों ने लानते भेजीं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री के आरोपों के बाद कपिल शर्मा को ट्विटर पर काफी भला बुरा कहा गयाट्विटर पर कपिल शर्मा को ट्रोल किया गया और उनके शो के बहिष्कार की मांग भी हुईअब कपिल शर्मा ने इन आरोपों का ट्विटर पर जवाब दिया है

मुंबईः पिछले कुछ दिनों से कपिल शर्मा अपने शो पर एक फिल्म के स्टारकास्ट को ना बुलाए जाने के आरोपों का सामना कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि उनकी फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं था, इसलिए कपिल ने शो पर फिल्म को प्रोमोट करने से  इनकार कर दिया।  वो फिल्म निर्देशक हैं विवेक रंजन अग्निहोत्री जिनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री के आरोपों के बाद कपिल शर्मा को ट्विटर पर काफी भला बुरा कहा गया। उनके शो के बहिष्कार की मांग की गई और उनके कुछ प्रशंसकों ने लानते भेंजी। ऐसे ही एक प्रशंसक ने ट्विटर पर उनको टैग करते हुए मामले में जवाब जानना चाहा। यूजर ने कपिल से पूछा:

द कश्मीर फाइल्स को प्रोमोट करने से क्यों घबरा गए कपिल? किस बात का डर था जो विवेक रंजन अग्निहोत्री और उनकी फिल्म की सुप्रतिष्ठित स्टारकास्ट को अपने शो पर आने का न्यौता नहीं दिया? मैं आपका बड़ा प्रशंसक हूं भाई लेकिन आपने मुझे और शो के करोड़ों प्रशंसकों को निराश किया है। आपका बहिष्कार करता हूं।

प्रशंसक के इस सवाल पर कपिल भी जवाब देने मुनासीब समझे और ऐसा किया भी। उन्होंने जवाब में लिखा, यह सच नहीं है राठौर साहब। आपने पूछा इसलिए बता दिया बाकी जिन्होंने सच मान ही लिया उनको स्पष्टीकरण देने का क्या फ़ायदा। एक अनुभवी सोशल मीडिया यूजर के रूप में बस एक सुझाव:- आज के सोशल मीडिया की दुनिया में कभी भी एकतरफा कहानी पर विश्वास न करें। धन्यावाद।"

कपिल के मामले में स्पष्टिकरण  वाले ट्वीट को काफी रीट्वीट किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक उनके इस ट्वीट को 10 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं वहीं डेढ़ हजार के करीब रीट्वीट किया गया है। हजार से ज्यादा इसपर कमेंट्स आ चुके हैं। एक यूजर ने कपिल से पूछा, तो फिर सच क्या है? बाकी फिल्मों का आप प्रोमोशन करते हो पर इस फिल्म को क्यों नहीं किया। ऐसा तो नहीं हैं कि आपके आकाओ ने मना किया है। आपसे ऐसा उम्मीद नहीं करते हैं।

इसी पर एक यूजर ने विवेक रंजन और कपिल दोनों से पूछा कि हां और ना में जवाब दें, क्या आपने विवेक को अपने शो पर बुलाया था? इसके जवाब में द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक ने कहा- नहीं। बता दें, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स 1990 के दशक में राज्य से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन और हत्याओं पर आधारित है।

टॅग्स :कपिल शर्माद कपिल शर्मा शोVivek Ranjan Agnihotri
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीThe Bengal Files trailer: विवेक अग्निहोत्री का आरोप, कोलकाता पुलिस ने 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर लॉन्च रोका

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?