लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा समेत कई कलाकारों को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आया ईमेल

By अंजली चौहान | Updated: January 23, 2025 10:08 IST

Kapil Sharma Death Threat: कपिल शर्मा, राजपाल यादव, रेमो डिसूजा को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली, मुंबई पुलिस से सुरक्षा मिलेगी

Open in App

Kapil Sharma Death Threat: टेलीविजन जगत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। सिर्फ कपिल ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के अन्य कलाकारों को भी इसी तरह की धमकी दी गई है जिसमें राजपाल यादव, डांसर रेमो डिसूजा और सुगंधा मिश्रा शामिल हैं। 

धमकी भरे संदेश में चेतावनी दी गई थी कि कपिल, उनके परिवार, सहकर्मियों, रिश्तेदारों और यहां तक ​​कि पड़ोसियों को भी 'मार दिया जाएगा'। कपिल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी कपिल शर्मा और राजपाल यादव की शिकायतों के बाद मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

उन्होंने सुगंधा मिश्रा की शिकायत के जवाब में एक गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इन हस्तियों को हाल ही में 'बिष्णु' नाम के किसी व्यक्ति से एक ईमेल मिला, जिसने न केवल धमकी दी, बल्कि यह भी दावा किया कि वह उनकी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, ईमेल में कहा गया था, "हम आपकी हालिया गतिविधियों पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। हमारा मानना ​​है कि एक संवेदनशील मामले को आपके ध्यान में लाना ज़रूरी है। यह कोई सार्वजनिक स्टंट या आपको परेशान करने का प्रयास नहीं है। हम अनुरोध करते हैं कि आप इस संदेश को गंभीरता से लें और गोपनीयता बनाए रखें।" ईमेल भेजने वाले ने चेतावनी दी कि अगर आठ घंटे के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो "खतरनाक परिणाम" हो सकते हैं। हालांकि, उनकी मांगों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

इस बीच, राजपाल यादव की पत्नी की शिकायत के बाद अंबोली पुलिस ने बीएनएस की धारा 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा ने भी शिकायत दर्ज कराई है।

मुंबई पुलिस ने सभी कलाकारों की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। यह धमकी ऐसे समय में आई है जब हाल ही में सैफ अली खान के ऊपर चाकू से हमला हुआ और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

गौरतलब है कि काम के मोर्चे पर, कपिल शर्मा को द कपिल शर्मा शो और कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के लिए जाना जाता है। उन्होंने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो की मेजबानी की।

टॅग्स :कपिल शर्माराजपाल यादवरेमो डिसूजापाकिस्तानमुंबई पुलिसटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?