लाइव न्यूज़ :

डिजिटल डेब्यू करने को तैयार हैं कपिल शर्मा, चार्ज कर रहे हैं इतने करोड़ की मोटी फीस?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 20, 2020 11:08 IST

कपिल शर्मा जल्द ही एक वेब सीरीज के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी नई शुरुआत करने वाले हैं। उनके डिजिटल डेब्यू के लिए चार्ज की जाने वाली फीस के बारे में सुनकर सभी शॉक्ड रह गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता कपिल शर्मा घर-घर जाना पहचाना नाम बन चुका है।टेलीविजन शोज के साथ कपिल बॉलीवुड डेब्यू भी कर चुके हैं।

कॉमेडी किंग के नाम से फेमस कपिल शर्मा के लाखों चाहने वाले हैं। कपिल आज हर किसी के दिलों में राज करते हैं। टीवी के बाद कपिल फिल्मों में भी अपनी जगह बना चुके हैं।कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा और द कपिल शर्मा शो जैसे हिट शो देने के बाद अभिनेता कपिल शर्मा घर-घर जाना पहचाना नाम बन चुका है। अब कपिल डिजिटल दुनिया में भी कदम रखने वाले हैं।

खबर के अनुसार कपिल शर्मा जल्द ही एक वेब सीरीज के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी नई शुरुआत करने वाले हैं। हालांकि कपिल के इस प्रोजेक्ट को लेकर साफतौर पर किसी भी प्रकार की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

कृष्णा अभिषेक ने मजाक करते हुए बताया कि कपिल शर्मा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई शुरुआत के लिए 20 करोड़ रुपये की भारी फीस ले रहे हैं। हालांकि कहा तो ये जा रहा है कि ये सब कृष्णा ने मजाक में कहा था, लेकिन फैंस ये सुनकर काफी हैरान हैं।

लेकिन  इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता है कि उन्होंने डिजिटल प्रोजेक्ट के लिए मोटी फीस ली होगी।द कपिल शर्मा शो कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है।

हाल ही में शो में महाभारत के कलाकार नीतीश भारद्वाज, गजेन्द्र चौहान, पुनीत इस्सर आए हैं, तभी से ये काफी सुर्खियों में है। मुकेश खन्ना के द कपिल शर्मा शो पर किए गए कटाक्ष के बाद कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हुई थी। लेकिन कपिल शर्मा ने इस पर कुछ भी नहीं कहा है।

टॅग्स :कपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया