लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस: कंगना रनौत के वकील ने पुलिस को दिया जवाब, कहा- कोरोना के कारण नहीं कर सकतीं ट्रैवल

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 24, 2020 18:49 IST

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में पूछताछ के लिए एक्ट्रेस कंगना रनौत को मुंबई पुलिस ने समन भेजा था। मगर अब उनके वकील ने जवाब देते हुए कहा कि वो अभी कोरोना वायरस के कारण ट्रैवल नहीं कर सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना के वकील ने दिया जवाब17 मार्च से मनाली में हैं कंगना रनौत

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस की जांच जारी है। पुलिस अब तक 35 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। यही नहीं, पुलिस ने कई सेलेब्स के भी बयान रिकॉर्ड किए हैं। इसी क्रम में पुलिस पूछताछ के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को भी स्टेशन बुलाया था, लेकिन अब इस मामले उनके वकील का बयान सामने आया है।

वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए भी तैयार हैं कंगना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंगना रनौत के वकील इश्करन भंडारी ने बांद्रा पुलिस द्वारा जारी किए गए एक नोटिस का जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि एक्ट्रेस 17 मार्च से अपने घर मनाली में हैं और कोरोना वायरस के कारण अभी वो ट्रेवल नहीं कर सकती हैं। कंगना द्वारा जारी किए गए बयान में ये भी कहा गया है कि अगर हो सके तो किसी अधिकारी को उनका बयान दर्ज कराने के लिए मनाली भेजा जाए ताकि सुशांत के मामले में पूछताछ हो सके। इसके अलावा कंगना रनौत वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए भी तैयार हैं। 

पद्मश्री लौटाने की कही थी बात

बता दें, एक्ट्रेस ने हाल ही में दावा किया था कि अगर उनके द्वारा लगाए हुए आरोपों को वो साबित ना कर पाईं तो वो अपना पद्मश्री अवॉर्ड वापस लौटा देंगी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था, 'मुंबई पुलिस ने मुझे बुलाया और मैंने भी उनसे पूछा कि मैं मनाली में हूं और क्या आप किसी को मेरे यहां भेज सकते हैं मेरा बयान लेने के लिए, लेक‍िन उसके बाद मुझे कोई जवाब नहीं मिला। मैं बता रही हूं, कि अगर मैंने कुछ ऐसा कह दिया हो, जिसकी मैं गवाही नहीं दे सकती, जिसे मैं साबित नहीं कर सकती और जो जनता के हित में नहीं है तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी। मैं उसकी हकदार नहीं हूं फिर। मैं वो इंसान नहीं हूं जो इस तरह के बयान दे और अब तक मैंने जो कुछ भी कहा है वो जनता के हित में ही है।'

टॅग्स :कंगना रनौतसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?