लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस से जताई नाराजगी, पूछा- सीएम के बेटे के दोस्त के मैनेजर को क्यों बुला रहे हैं?

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 26, 2020 19:38 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) सुसाइड केस को लेकर मुंबई पुलिस करण जौहर के मैनेजर से पूछताछ करेगी। हालांकि, कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इस बात से नाराज हो गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस से नाराज हैं कंगना रनौत17 मार्च से अपने घर मनाली में हैं कंगना रनौत

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के आत्महत्या मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि फिल्ममेकर महेश भट्ट का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया जाएगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि करण जौहर के मैनेजर से पूछताछ की जाएगी। वहीं, अब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को देशमुख की ये बात पसंद नहीं आई, जिसके बाद वो मुंबई पुलिस ने नाराज हो गई हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'तो करण जौहर के मैनेजर से पूछताछ की जाएगी लेकिन आदित्य ठाकरे के दोस्त करण से नहीं। मुंबई पुलिस आप सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर केस का मजाक बनाना बंद करें।' कंगना रनौत की टीम ने अगले ट्वीट में लिखा, 'मुंबई पुलिस आप बेशर्मीपूर्वक समन भेजने में भी नेपोटिज्म कैसे दिखा सकते हैं? कंगना को समन भेजा गया, उनके मैनेजर को नहीं लेकिन मुख्यमंत्री के बेटे के बेस्ट फ्रेंड के मैनेजर को सवाल पूछने के लिए बुलाया जा रहा है, क्यों? साहब को परेशानी ना हो इसलिए?'

बता दें, मुंबई पुलिस पहले भी कंगना को समन भेजा था, लेकिन एक्ट्रेस के वकील ने जवाब देते हुए कहा था कि वो कोरोना वायरस के कारण ट्रैवल नहीं कर सकती हैं। कंगना रनौत के वकील इश्करन भंडारी ने बांद्रा पुलिस द्वारा जारी किए गए एक नोटिस का जवाब दिया था और कहा था कि एक्ट्रेस 17 मार्च से अपने घर मनाली में हैं। कंगना द्वारा जारी किए गए बयान में ये भी कहा गया था कि अगर हो सके तो किसी अधिकारी को उनका बयान दर्ज कराने के लिए मनाली भेजा जाए ताकि सुशांत के मामले में पूछताछ हो सके। इसके अलावा कंगना रनौत वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए भी तैयार हैं।

टॅग्स :कंगना रनौतसुशांत सिंह राजपूतकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?