लाइव न्यूज़ :

'इमरजेंसी' के साथ अमिताभ बच्चन की 'गणपत' के टकराव पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- इतनी दुर्बुद्धि, क्या खाते हो यार...

By अनिल शर्मा | Updated: February 23, 2023 11:15 IST

कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा- 'अब इमरजेंसी की रिलीज डेट मैं ट्रेलर के साथ ही एक महीने पहले ही अनाउंस कर दूंगी। जब सारा साल फ्री है तो क्लैश की जरूरत क्यों है भाई??

Open in App
ठळक मुद्दे कंगना रनौत ने इमरजेंसी की घोषणा साल 2021 में की थी। फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज होनी थी लेकिन गणपत के साथ क्लैश के बाद इसकी रिलीज तारीख बदली जाएगी।कंगना ने कहा, 'अब इमरजेंसी की रिलीज डेट मैं ट्रेलर के साथ ही एक महीने पहले ही अनाउंस कर दूंगी।

मुंबईः कंगना रनौत ने अपनी फिल्म इमरजेंसी के अमिताभ बच्चन अभिनीत गणपत से क्लैश होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने कहा है कि जब अक्टूबर का पूरा कैलेंंडर फ्री है, तो गणपत के रिलीज के लिए  20 तारीख को क्यों चुना? गौरतलब बात है कि कंगना रनौत की इमरजेंसी भी 20 अक्टूबर को रिलीज होनी है।

कंगना ने गणपत के साथ क्लैश के बाद इमरजेंसी की रिलीज तारीख बदलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह अब अपनी फिल्म की रिलीज की तारीख में बदलाव करेंगी और ट्रेलर रिलीज के समय ही इसकी अनाउंसमेंट भी करेंगी। कंगना ने इस सिलसिलेवार ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

कंगना ने ट्वीट में लिखा- “ 20 अक्टूबर को अपनी फिल्म की घोषणा की पूरा अक्टूबर फ्री है तो नवंबर, दिसंबर और सितंबर भी है लेकिन आज मिस्टर अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ ने 20 अक्टूबर को अपनी मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की। हा हा लगता है बॉलीवुड माफिया गैंग्स में पैनिक मीटिंग हो रही है।"

इमरजेंसी अभिनेत्री ने आगे ट्वीट में लिखा- 'अब इमरजेंसी की रिलीज डेट मैं ट्रेलर के साथ ही एक महीने पहले ही अनाउंस कर दूंगी। जब सारा साल फ्री है तो क्लैश की जरूरत क्यों है भाई?? ये बुरी हालत है इंडस्ट्री की फिर भी इतनी दुर्बुद्धि, क्या खाते हो यार तुम सब, इतने सेल्फ डिस्ट्रक्टिव कैसे हो?"

 कंगना रनौत ने इमरजेंसी की घोषणा साल 2021 में की थी। उन्होंने कहा ता कि ‘इमरजेंसी’ एक पॉलिटिकल ड्रामा है, यह इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं है। कंगना ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं इसे निर्देशित भी किया है। कंगना के अलावा फिल्म में अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े भी हैं।

गणपत की बात करें तो विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी स्पेशल अपीयरेंस देंगे। गणपत को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने प्रोड्यूस किया है।

टॅग्स :कंगना रनौतअमिताभ बच्चनटाइगर श्रॉफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?