लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत केस: आमिर खान-अनुष्का शर्मा की चुप्पी पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- एक गैंग के रूप में काम करती है पूरी इंडस्ट्री

By अमित कुमार | Updated: August 20, 2020 08:44 IST

सुशांत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में अलग-अलग तरह की बहस चलती रही। इस वजह से कई सितारों ने सुशांत की मौत के मामले को लेकर भी अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत संग पीके फिल्म में काम करने वाले आमिर खान और अनुष्का शर्मा ने इस मामले पर कुछ नहीं कहा।सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अक्षय कुमार से लेकर नाना पाटेकर और कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने फैसले का स्वागत किया।

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। बुधवार (19 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अक्षय कुमार से लेकर नाना पाटेकर और कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने फैसले का स्वागत किया। अक्षय कुमार ने सीबीआई जांच पर खुशी जताई। उन्होंने ट्वीट कर सच सामने आने की उम्मीद जताई। 

वहीं सुशांत सिंह राजपूत संग पीके फिल्म में काम करने वाले आमिर खान और अनुष्का शर्मा ने इस मामले पर कुछ नहीं कहा। आमिर खान और अनुष्का शर्मा की चुप्पी पर कंगना रनौत ने गुस्सा जाहिर किया। एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान सुशांत सिंह मामले में चुप्पी साधने वाले बॉलीवुड स्टार्स को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, फिल्म इंडस्ट्री से किसी ने भी सीबीआई जांच की मांग नहीं की थी। 

आमिर खान ने सुशांत के लिए नहीं उठाई आवाज

कंगना ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि यहां तक कि आमिर खान ने भी सुशांत के लिए अपनी आवाज नहीं उठाई, जबकि दोनों फिल्म पीके में साथ काम कर चुके हैं। पूरी इंडस्ट्री एक गैंग के रूप में काम करती है। अगर आमिर ने आवाज नहीं उठाई तो अनुष्का शर्मा ने भी ऐसा ही किया। इसके अलावा उन्होंने आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी पर भी सवाल खड़े किए। 

नाना पाटेकर और अनुपम खेर ने जताई खुशी

वहीं नाना पाटेकर ने सुशांत की बहन मीतू के ट्वीट को री-ट्वीट कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई। कंगना रनौत ने ट्वीट किया, ''मानवता जीत गई. प्रत्येक एसएसआर योद्धाओं को बधाई। पहली बार मैंने सामूहिक चेतना की इतनी प्रबल शक्ति महसूस की है. शानदार।''कुछ दिनों पहले ही सुशांत के डिप्रेशन की बात को खारिज करने वाले दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर 'जय हो.. जय हो.. जय हो..' लिखकर सीबीआई जांच पर खुशी जताई।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतआमिर खानअनुष्का शर्माकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?