लाइव न्यूज़ :

'द न्यूयार्कर' ने राजामौली के लिए लिखा 'विवादित', भड़की कंगना ने कहा- तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई

By शिवेंद्र राय | Updated: February 18, 2023 20:05 IST

एसएस राजामौली ने द न्यू यॉर्कर को दिए साक्षात्कार में धर्म और हिंदू ग्रंथों पर अपने विचारों के बारे में विस्तार से बात की थी। आरआरआर और बाहुबली जैसी फिल्मों के निर्देशक ने कहा था कि महाभारत और रामायण के लिए उनका प्रेम उन ग्रंथों के धार्मिक पहलू से दूर है।

Open in App
ठळक मुद्देराजामौली के समर्थन में कंगना ने किया ट्वीटकहा- उनकी गलती है कि वह देश से प्यार करते हैंकहा- उनकी गलती है कि वह क्षेत्रीय सिनेमा को दुनिया में ले गए

नई दिल्ली: अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर से चर्चा में हैं। कंगना इस बार प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली के समर्थन में किए गए ट्वीट के कारण चर्चा में हैं। अपने ट्वीट में कंगना ने कहा है कि वह राजामौली के खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुनेंगी।

क्या है मामला

दरअसल प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली ने द न्यूयार्कर को दिए एक इंटरव्यू में अपने जीवन से जुड़ी कई बाते कही थी। राजामौली ने कहा था कि एक वक्त था जब वह काफी धार्मिक थे, लेकिन अभी भी वह नास्तिक नहीं बने हैं। इस इंटरव्यू में राजामौली से कई राजनीतिक सवाल भी पूछे गए थे और आरआरआर फिल्म के निर्देशक के राजनीतिक रुझान पर भी सवाल उठाए गए थे। जब यह साक्षात्कार पब्लिश हुआ तो द न्यूयार्कर ने टाइटल में 'भारत के कॉन्ट्रोवर्शियल ग्लोबल ब्लॉकबस्टर आरआरआर के पीछे का व्यक्ति' लिखा।

कंगना राजामौली को विवादित कहे जाने से भड़क उठी। उन्होंने ट्वीट किया, "दुनिया ने किस बात के लिए उनपर कॉन्ट्रोवर्सी की मुहर लगाई है? उन्होंने क्या विवाद किया है? इसलिए कि उन्होंने हमारी खोई हुई सभ्यता को फिर से जीवित करने के लिए बाहुबली नाम की फिल्म बनाई, या इसलिए कि उन्होंने राष्ट्रवादी आरआरआर बनाई? या उन्होंने अंतरराष्ट्रीय रेड कार्पेट पर धोती पहनी इसलिए? उन्होंने क्या विवाद किया? प्लीज मुझे बताओ।"

कंगना ने आगे लिखा, "मुझे पता है कि उन्होंने क्या विवाद किया है। वह क्षेत्रीय सिनेमा को दुनिया में ले गए। वह देश के प्रति समर्पित हैं, यह उनकी गलती है इसलिए वे उन्हें कॉन्ट्रोवर्शियल कहते हैं। लेकिन इस देश की हिम्मत कैसे हुई एक व्यक्ति के रूप में श्री राजामौली जी की ईमानदारी पर सवाल उठाने की, शर्म आती है तुम सबपर।"

बता दें कि एसएस राजामौली ने द न्यू यॉर्कर को दिए साक्षात्कार में धर्म और हिंदू ग्रंथों पर अपने विचारों के बारे में विस्तार से बात की थी। आरआरआर और बाहुबली जैसी फिल्मों के निर्देशक ने कहा था कि महाभारत और रामायण के लिए उनका प्रेम उन ग्रंथों के धार्मिक पहलू से दूर है। 

टॅग्स :कंगना रनौतएसएस राजामौलीट्विटरअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार