लाइव न्यूज़ :

Tanhaji Look:'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में सावित्रीबाई मालसुरे का रोल निभाएंगी काजोल, जबरदस्त फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 18, 2019 09:45 IST

अजय और काजोल ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि सावित्राबाई मालुसरे -तानाजी के साहस का सहारा और उनके बल की शक्ति।

Open in App
ठळक मुद्देअजय देवगन फिल्मों को लेकर फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। अजय जल्द एक नई फिल्म के जरिए फैंस से रुबरु होने वाले हैं।

अजय देवगन फिल्मों को लेकर फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। अजय जल्द एक नई फिल्म के जरिए फैंस से रुबरु होने वाले हैं। अजय  'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' लेकर आ रहे हैं। अजय की इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जमकर उत्साह है। फिल्म को ओम राउत डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय के साथ सभी के  लुक का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। अब फिल्म में काजोल के लुक को पेश किया गया है।

फिल्म में काजोल सावित्रीबाई मालुसरे का किरदार निभाती नजर आएंगी।वह पोस्टर में मराठी लुक में नजर आ रही हैं। इस लुक में काजोल काफी प्यारी लग रही हैं। इस लुक को अजय देवगन और काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

अजय और काजोल ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि सावित्राबाई मालुसरे -तानाजी के साहस का सहारा और उनके बल की शक्ति।  फिल्म में काजोल अजय की पत्नी के रोल में नजर आने वाली हैं। तानाजी में अजय और काजोल एक बार फिर से फिर से बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

फिल्म में अजय देवगन के अलावा सैफ अली खान भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। काजोल का फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस रोल है। लंबे अरसे बाद  अजय और काजोल साथ में काम करने जा रहे हैं। फिल्म 10 जनवरी 2020 को पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

तानाजी की कहानी 17वीं सदी पर बेस्ड है। इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म तानाजी मालुसरे की जिंदगी पर बनी है। ये अजय देवगन की 100वीं फिल्म है।  फिल्म में वे सुबेदार तानाजी मालुसरे का रोल निभाएंगे। वहीं सैफ अली खान उदय भान और शरद केलकर छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल अदा करेंगे।

टॅग्स :तानाजी: द अनसंग वॉरियरअजय देवगनकाजोलसैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?