लाइव न्यूज़ :

कादर खान की हालत गंभीर, अमिताभ बच्चन ने की सलामती की दुआ

By भाषा | Updated: December 28, 2018 19:06 IST

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कादर खान की सलामती और जल्द सेहतमंद होने की दुआ की है। बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘ कादर खान...बेहद क्षमतावान लेखक और अभिनेता...अस्पताल में भर्ती हैं.

Open in App

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और लेखक कादर खान को कनाडा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया की खबरों से यह जानकारी मिली है। खबरों के अनुसार 81 वर्षीय अभिनेता को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें नियमित वेंटिलेटर से हटाकर बीआईपीएपी वेटिंलेंटर पर रखा है। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर खान की सलामती और जल्द सेहतमंद होने की दुआ की है। बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘ कादर खान...बेहद क्षमतावान लेखक और अभिनेता...अस्पताल में भर्ती हैं....उनकी सलामती और सेहतमंद होने के लिए प्रार्थना और दुआ करता हूं...उन्हें मंच पर प्रदर्शन करते हुए देखा है। उन्होंने मेरी फिल्मों के संवाद भी लिखे हैं। बेहतरीन इंसान और ज्यादातर लोगों को नहीं पता होगा, वह गणित भी पढ़ाते हैं।' बच्चन और खान ने कई फिल्मों में साथ किया है। इनमें ‘ दो और दो पांच’, ‘ मुकद्दर का सिकंदर’, ‘मिस्टर नटवरलाल’, ‘सुहाग’ ‘कुली’ और ‘शहंशाह’ शामिल हैं। खान का जन्म 22 अक्टूबर, 1937 को काबुल में हुआ। उन्होंने 1973 में ‘दाग’ फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसमें राजेश खन्ना मुख्य भूमिका में थे। इससे पहले वह रणधीर कपूर और जया बच्चन की फिल्म ‘जवानी-दिवानी’ के लिए संवाद लिख चुके थे। एक पटकथा लेखक के तौर पर खान ने मनमोहन देसाई और प्रकाश मेहरा के साथ कई फिल्में लिखी। उन्होंने देसाई के साथ मिलकर ‘ धर्म वीर’, ‘गंगा जमुना सरस्वती, ‘कुली’ ‘देश प्रेमी’, 'सुहाग' ‘अमर अकबर एंथनी’ और मेहरा के साथ ‘ज्वालामुखी’, ‘ शराबी’, ‘लावारिस’ और ‘मुकद्दर का सिकंदर’ जैसी फिल्में लिखी। 

खान ने ‘कुली नंबर 1’, ‘ मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘कर्मा’, ‘सल्तनत’ जैसी फिल्मों के संवाद लिखे।वह अब तक करीब 300 फिल्मों में काम कर चुके हैं और 250 से ज्यादा फिल्मों के संवाद लिख चुके हैं। 

टॅग्स :कादर खानअमिताभ बच्चनकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

क्रिकेटNZ vs CAN: ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई बाहर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?