लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान ने 'पठान' से जारी किया जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक, विलेन की भूमिका में आएंगे नजर

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 25, 2022 13:17 IST

शाहरुख खान अभिनीत पठान से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक गुरुवार को जारी किया गया। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ आनंद निर्देशित ये फिल्म 5 महीनों में रिलीज होने वाली है।शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बाद फिल्म से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। पठान के जरिए शाहरुख खान लगभग चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

मुंबई: शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक गुरुवार को जारी किया गया। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान लगभग चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म 'पठान' में दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में हैं। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित ये फिल्म 5 महीनों में रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बाद फिल्म से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। 

सिद्धार्थ कहते हैं, "पठान की हर अनाउंसमेंट, फैंस और दर्शकों की कौतूहल भरी आंखों के सामने इस इपिक पजल के एक टुकड़े को सामने लाने जैसा है। और यह प्रक्रिया फिल्म की रिलीज के दिन तक जारी रहेगी। हम चाहते हैं कि पठान की हर एसेट बड़ी चर्चा का विषय बने क्योंकि खुशकिस्मती से हमारे पास उस चर्चा को पैदा करने के लिए कंटेंट है।"

जॉन को विलेन के रूप में लेने के अपने फैसले के बारे में बताते हुए सिड कहते हैं, "जॉन अब्राहम एंटागोनिस्ट हैं, पठान के विलेन हैं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि विलेन का प्रोजेक्शन अगर हीरो से बड़ा न हो तो कम से कम उसके बराबर का तो होना ही चाहिए। जब विलेन खतरनाक हो, तभी उनके बीच की टकराव शानदार हो सकता है। यहां शाहरुख और जॉन की भिड़ंत असाधारण होगी! हम जॉन को सुपर स्लीक अवतार में पेश करना चाहते थे।"

निर्देशक कहते हैं कि पठान का फर्स्ट लुक दुनिया के लोगों में फिल्म को लेकर कौतूहल जगा रहा है! वे कहते हैं, "शाहरुख, दीपिका पादुकोण और अब जॉन का फर्स्ट लुक, उस जोन को रिप्रेजेंट करते हैं, जिसे हम चाहते हैं कि दर्शक फिल्म में देखें। लोगों को अब पठान की दुनिया का टेस्ट मिल चुका है। यह सिर्फ टिप ऑफ आइसबर्ग है और मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं कि यह एक्शन स्पेक्टेकल आपको हैरान कर देगा।"

पठान हिंदी, तमिल और तेलुगु में 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है। पठान 2018 की जीरो के बाद शाहरुख की पहली फिल्म है। पठान के अलावा शाहरुख खान एटली के जवान और राजकुमार हिरानी की डंकी में नजर आने वाले हैं। 

टॅग्स :जॉन अब्राहमशाहरुख खानदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार