लाइव न्यूज़ :

'कॉफी विद करण' में भाई अर्जुन कपूर के साथ डेब्यू करेंगी जाह्नवी, खुलेंगे कई अहम राज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 25, 2018 11:25 IST

Jhanvi kapoor & Arjun Kapoor coffee with karan News, Updates: जाह्नवी इस बार कॉफी विद करण में अपना डेब्यू करने जा रही हैं और ऐसे में इसके लिए बतौर पार्टनर शो में आने के लिए उन्होंने अपने भाई अर्जुन को चुना है।

Open in App

मुंबई, 25 सितंबर : फिल्ममेकर करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' एक बार फिर से फैंस के सामने आने को तैयार है। इस शो का छठवां सीजन जल्द ऑन एयर होने वाला है। ये शो बाकियों से अलग होता है इसलिए फैंस को ये खासा पसंद भी आता है। इस शो के जरिए स्टार्स के जीवन के कई राज खुलते हैं और  दिलचस्प बातें सामने आती हैं। 

ऐसे में अब हर किसी के सवाल है कि आखिर इस साल शो में कौन कौन से सितारे शिरकत करने वाले हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है इस बार नई जोड़ियों के रूप में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अलावा सोनम कपूर और आनंद आहूजा एंट्री कर सकते हैं। ऐसे में अब खबरों की मानें तो अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर भी करण के इस चैट शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। 

जाह्नवी इस बार कॉफी विद करण में अपना डेब्यू करने जा रही हैं और ऐसे में इसके लिए बतौर पार्टनर शो में आने के लिए उन्होंने अपने भाई अर्जुन को चुना है।ऐसे में शो में दोनों को एक-दूसरे के सीक्रेट्स उजागर करते हुए देखना मजेदार होने वाला है। हर किसी की निगाहें इस बात पर होने वाली हैं कि ये दोनों किन किन बातों से पर्दो उठाते हैं।

श्रीदेवी की मौत के बाद से ही अर्जुन कपूर दोनों बहनों के करीब आते देखे गए हैं। साथ ही 'धड़क' के ट्रेलर लॉन्च से पहले भी अर्जुन कपूर ने जाह्नवी कपूर के लिए एक भावुक मैसेज शेयर किया था। खबरों की मानें तो करण जौहर का शो 21 अक्टूबर से ऑन एयर होने जा रहा है।

टॅग्स :जाह्नवी कपूरअर्जुन कपूरकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

भारतDharmendra Dies: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, करण जौहर ने इमोशनल नोट में किया कन्फर्म

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन कपूर ने मलाइका को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा संदेश...

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2025: शाहरुख खान के पास 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति, 7,790 करोड़ रुपये के साथ नंबर-2 पर जूही चावला, देखिए टॉप-5 लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीAnshula kapoor Engaged: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर से सगाई की

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?